Bihar News–भाकपा माले के संस्थापक महासचिव कामरेड चालू मजूमदार के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि दिया  गया

Bihar News--Tributes paid to Com.Chalu Mazumdar, founder general secretary of CPI(ML) on the occasion of his martyrdom day
Share News

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर। हाजीपुर सदर प्रखंड के साहदुल्लाहपुर, हाजीपुर नगर के रामचौरा स्थित पार्टी कार्यालय सहित अन्य पार्टी ब्रांच में झंडोत्तोलन के बाद कामरेड चारू मजूमदार सहित भारतीय क्रांति के तमाम शहीदों को 2 मिनट श्रद्धांजलि देने के बाद पार्टी के केंद्रीय कमेटी द्वारा जारी शपथ का सामूहिक अध्ययन किया गया,

Bihar News--Tributes paid to Com.Chalu Mazumdar, founder general secretary of CPI(ML) on the occasion of his martyrdom day
साहदुल्लाहपुर में पार्टी के जिला प्रभारी कामरेड विशेश्वर प्रसाद यादव, गोपाल पासवान, मजिद्र शाह, शिवजी पासवान, किरण देवी, पूर्व सरपंचरीता देवी, संगीता देवी, उर्मिला देवी, बीना देवी, निर्मला देवी, उर्मिला देवी, पिंकी देवी, रेनू देवी, सहित कई दर्जन पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया , वहीं रामचौरा में पार्टी जिला कमेटी सदस्य रामबाबू भगत, जितेंद्र पासवान, रंजीत पासवान, महा पति देवी, चंद्रकला देवी, सहित दर्जनभर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया,Bihar News--Tributes paid to Com.Chalu Mazumdar, founder general secretary of CPI(ML) on the occasion of his martyrdom day

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि 28 जुलाई 1972 को केंद्र और पश्चिम बंगालराज्य की निरंकुश सरकार ने कामरेड चारू मजूमदार को मौत के घाट उतार कर यह समझा था कि भाकपा माले समाप्त हो जाएगी, परंतु ठीक उसके 2 साल बाद 28 जुलाई 1974 को भाकपा माले केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन हुआ जिसके 49 साल बीत गए,इन 49 वर्षों में शासकों द्वारा राख बना दी गई भाकपा माले आग का मजबूतसोलाबन गया, देशव्यापी बिस्तार पाकड़ काफी मजबूत हो गई, 2023 के फरवरी में आयोजित 11वें महा अधिवेशन से पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ का नारा दिया जिसकी अनुगूंज आज पूरे देश में सुनाई दे रही है, देश के विभिन्न हिस्सों में आज के ज्वलंत सवालों पर शक्तिशाली प्रतिरोध और संघर्ष प्रस्फुटित हो रहे हैं, पार्टी महाधिवेशन से शुरू की गई विपक्षी पार्टियों की व्यापक आधार वाली एकता की पहल गति पकड़ चुकी है, विभिन्न पार्टियों की दो दौर की बैठकों के बाद एक व्यापक गठबंधन इंडिया के नाम के साथ आकार ग्रहण कर रहा है, गैर भाजपाई दलों की व्यापक श्रृंखला के साथ हमारी पार्टी इस गठबंधन का प्रतिबद्ध घटक है, इस प्रक्रिया को आगे ले जाने के लिए हमें अपने प्रयासों को तेज करना है और अपनी भूमिका का विस्तार करना है, इसके लिए जमीनी स्तर पर पार्टी के ढांचे खास करके पार्टी ब्रांच और लोकल कमिटी को सुदृढ़ करने पर हम सबों को जोड़ देना है, 2024 के निर्णायक चुनावी लड़ाई में जबरदस्त जंनगोलबंदी सुनिश्चित कर रहे हैं के लिए पार्टी ब्रांच और लोकल कमियों को मजबूत करना बहुत जरूरी है, मोदी शासन के 9 साल में महंगाई ,बेरोजगारी, सहित जनता ने जबरदस्त प्रताड़ना झेला है, मोदी शासन के जन विरोधी नीतियों दमनकारी हथकंडा तथा उनके द्वारा फैलाए जा रहे घृणा, हिंसा, भय, ने देश को अभूतपूर्व संकट में डाल दिया है, अगस्त 2019 से जम्मू कश्मीर में जो हिंसा शुरू हुई ,आज मनीपुर लगभग 3 महीनों से जल रहा है, जहां महिलाओं को नंगा घुमाने बलात्कार करने हजारों हजार घरों को जलाने सैकड़ों लोगों को सत्ता के संरक्षण में मौत के घाट उतारनेका काम हो रहा है, इसलिए आज परिस्थिति की मांग है कि हम सभी पूरी उर्जा और साहस के साथ आगे बढ़े और इस जन विरोधी मोदी सरकार को जन आंदोलनों की ज्वार से तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में धूल चटाने का काम करें, आज हम सभी इस बात का शपथ लेते हैं,

You may have missed