Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News लाभुकों को ससमय निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मिले, इसे हर हाल में करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 27 July 2023
Bihar News लाभुकों को ससमय निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मिले, इसे हर हाल में करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि जिले के शत-प्रतिशत लाभुकों को ससमय खाद्यान्न मुहैया हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाय। लाभुकों को किसी भी परिस्थिति में कम खाद्यान्न नहीं दिया जाय। समय पर खाद्यान्न नहीं देने तथा कम खाद्यान्न देने को अत्यंत गंभीरता से लिया जायेगा और संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानदार के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।Bihar News लाभुकों को ससमय निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मिले, इसे हर हाल में करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जन वितरण प्रणाली दुकानों का नियमित रूप से तथा औचक रूप से निरीक्षण करेंगे तथा स्टॉक पंजी, वितरण पंजी, ई-पॉश मशीन आदि की सूक्ष्मता से जांच करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि खाद्यान्न की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए, इस हेतु कारगर कार्रवाई करें। अगर कोई व्यक्ति खाद्यान्न की कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है तो उसी दिन उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।Bihar News लाभुकों को ससमय निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मिले, इसे हर हाल में करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के खाद्यान्न गोदामों की औचक जाँच करायी जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि ससमय खाद्यान्न का आवंटन, उठाव तथा वितरण हो, इसे सुनिश्चित कराया जाय।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि नए राशन कार्ड हेतु ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हुए है, जिसकी विधिवत जांच करायी जा रही है। जांचोपरांत राशन कार्ड निर्गत करने की कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को ही लाभान्वित किया जाय। ऑनलाईन माध्यम से नए आवेदनों को अच्छे तरीके से जांच-पड़ताल कराने के उपरांत ही राशन कार्ड निर्गत किया जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि मृत, पलायन, विवाहित लड़की, अपात्र परिवारों का राशन कार्ड से नाम हटाने/रद्द करने की कार्रवाई करें। साथ ही शत-प्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग कार्य अविलंब पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।Bihar News लाभुकों को ससमय निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मिले, इसे हर हाल में करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनिल राय, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, संजय कुमार, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक, अध्यक्ष, डीलर संघ, किरासन तेल थोक विक्रेता, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :प्रदेश स्तर पर जनपद प्रयागराज डिजिटल ट्रांजेक्शन में द्वितीय पायदान पर
Next: Prayagraj News :जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पानी की टंकी की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिए जाने के दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.