Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :प्रदेश स्तर पर जनपद प्रयागराज डिजिटल ट्रांजेक्शन में द्वितीय पायदान पर

जनवाद टाइम्स 27 July 2023
Prayagraj News :प्रदेश स्तर पर जनपद प्रयागराज डिजिटल ट्रांजेक्शन में द्वितीय पायदान पर
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलााधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा योजनान्तर्गत प्रथम/द्वितीय/तृतीय ऋण वितरित किए जाने एवं लम्बित आवेदन पत्र को शीघ्रता से अग्रेतर कार्रवाई करते हुए ऋण वितरित किए जाने हेतु समस्त बैंको को निर्देशित किया गया।

IMG 20230726 WA0020

बैठक में पीओ डूडा के द्वारा बताया गया कि डिजिटल ट्रांजेक्शन में प्रदेश स्तर पर जनपद प्रयागराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, इस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग और तत्परता से कार्य करें, जिससे हम प्रथम स्थान प्राप्त कर सकें। उन्होंने बैठक में कुछ बैंको के लक्ष्य में वृद्धि करते हुए कहा कि आप सभी लोग अधिशाषी अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर त्वरित गति से कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने ऐसे बैंकों को जिनके द्वारा योजना में सहयोग नहीं प्रदान किया जा रहा है उन पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने सभी बैंको को निर्देशित किया कि जिन पथ विक्रेताओं की यूपीआई आईडी, क्यूआर कोड गलत होने से अभी क्रियाशील नहीं हो पायी हैं, उन्हें जल्द से जल्द क्रियाशील कराने की प्रक्रिया को पूरा करायें। साथ ही साथ उन्होंने पीओ डूडा को जिन बैंको में पेंडेंसी ज्यादा है, उनका अनुश्रवण कर जल्द से जल्द निस्तारित कराने के लिए कहा है। उक्त के अतिरिक्त पथ विक्रेता के सोशियो इकोनामिक प्रोफाइलिंग करते हुए संचालित योजनाओं से संतृप्त किए जाने हेतु संबंधित विभागों को एवं वेंडरों को डिजिटल एक्टिव किए जाने हेतु बैंकों से क्यूआर कोड पथ विक्रेताओं को वितरित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Prayagraj News :प्रदेश स्तर पर जनपद प्रयागराज डिजिटल ट्रांजेक्शन में द्वितीय पायदान परइस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक समस्त बैंकों के जिला समन्वयक, परियोजना अधिकारी डूडा वर्तिंका सिंह एवं अधिशाषी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News : मंडलायुक्त श्रीमती ऋतु माहेश्वरी व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने, कल मा. मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार के आगमन व निरीक्षण कार्यक्रम की दृष्टि से सर्किट हाउस,मेट्रो स्टेशन तथा एयरपोर्ट मार्ग का किया निरीक्षण
Next: Bihar News लाभुकों को ससमय निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मिले, इसे हर हाल में करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.