Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :सांप काटने पर झाड़-फूक के चक्कर में न पड़कर तत्काल जाये अस्पताल

जनवाद टाइम्स 21 July 2023
Prayagraj News :सांप काटने पर झाड़-फूक के चक्कर में न पड़कर तत्काल जाये अस्पताल
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया है कि बारिश का मौसम आते ही सर्पदंश की घटनायें बढ़ जाती है। बरसात के समय सांपों के बिल में पानी भर जाने की वजह से सांप यहां-वहां अपना आवास आवासीय क्षेत्रों में विशेषकर ग्रामीण इलाकों के घरों में, लोगों के खलिहानों में बना लेते है, जहां पर निवास करने वाले लोगों को सांप के काटने का भय हमेशा बना रहता है। ऐसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिये किसी भी कूड़ा करकट वाली जगह, खलिहान में, पशु शालाओं में एवं अनाज के ढेर में जाने से पहले सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Prayagraj News :सांप काटने पर झाड़-फूक के चक्कर में न पड़कर तत्काल जाये अस्पताल
यदि किसी हालात में सांप काट ले तो पीड़ित व्यक्ति को धीरज दिलाएं, मरीज को स्थिर कर दें, घाव को पानी से धोए तथा घाव को साफ कपड़े से ढंक दें। शरीर से घड़ी, कंगन, अंगूठी, पायल, चेन आदि उतार दें तथा कपड़े ढीले कर दें, क्योंकि सूजन हो सकती है। मरीज को हिलने डुलने न दें। घाव के ऊपर व नीचे टूर्निकेट नहीं लगाएं। झाड़-फूंक के चक्कर में ना पड़कर मरीज को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाए, जहां पर विष-रोधी दवा उपलब्ध है। अधिकांश मौते डर, सदमा और गलत या देर से इलाज मिलने के कारण होती है।

Prayagraj News :सांप काटने पर झाड़-फूक के चक्कर में न पड़कर तत्काल जाये अस्पताल
सर्पदंश से कैसे बचे, इसके लिए यदि आप अपने आस-पास कोई सांप देखे तो उसे न छेड़े, वो आपसे खुद ही दूरी बना लेगा, झाड़ियों या फसलों में हाथ या पैर डालने से पहले लकड़ी या दण्डों से टटोल लें। रात में निकलते समय टॉर्च लेकर निकलना चाहिये जिससे किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। घर के आस-पास साफ-सफाई रखे और चूहों को न रहने दें, सांप चूहों से आकर्षित होते है। रास्तों व पगदण्डियों को गिरी हुई पत्तियों व घास-फूंस से मुक्त रखें। घर के बाहर हमेशा जूते या चप्पल पहनकर काम करने की कोशिष करें। जमीन पर न सोए, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा से बचाव हेतु ‘‘राज्य स्तरीय माॅक एक्सरसाइज’’ का किया गया आयोजन
Next: Prayaagraj News: मण्डलायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत बदले जाने के दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.