Prayaagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा से बचाव हेतु ‘‘राज्य स्तरीय माॅक एक्सरसाइज’’ का किया गया आयोजन

Prayaagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा से बचाव हेतु ‘‘राज्य स्तरीय माॅक एक्सरसाइज’’ का किया गया आयोजन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम क्षेत्र के वीआईपी घाट पर राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तत्वाधान में राज्य स्तरीय माॅक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया, जिसके तहत कोई आपदा आती है, तो कितना जल्दी उससे बचाव किया जा सकता है, के बारे में माॅक एक्सरसाइज के माध्यम से जानकारी दी गयी।

IMG 20230720 WA0213

ई0ओ0सी द्वारा बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण धूस्सा घाट पर जलस्तर बढ़ रहा है और एस0डी0आर0एफ0, जल पुलिस, पी0ए0सी0 की दोनों टीमे एवं आर्मी की टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर बाढ़ पीड़ितों एवं बाढ़ से प्रभावित पशुओं एवं आमजनमानस को रेस्क्यू करके कैसे बचाव किया जा सकता है, का रिहर्सल/माॅकड्रिल किया गया।

Prayaagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा से बचाव हेतु ‘‘राज्य स्तरीय माॅक एक्सरसाइज’’ का किया गया आयोजन

सेना के जवानों एवं गोताखोरों की मदद से खोज एवं बचाव कार्य सम्पादित किया गया, जिसके पश्चात प्रभावित व्यक्तियों एवं पशुओं को मेडिकल कैम्प पर पहुंचाया गया एवं कैम्प पर उपस्थित चिकित्सकों द्वारा बाढ़ प्रभावित पशुओं एवं व्यक्तियों का इलाज का रिहर्सल किया गया।

Prayaagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा से बचाव हेतु ‘‘राज्य स्तरीय माॅक एक्सरसाइज’’ का किया गया आयोजन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, कर्नल श्री विकास खरे, मेजर श्री विनोद भलोटिया, होमगार्ड टीम, श्री राकेश कुमार तिवारी, प्रभारी उप नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा एवं श्री जनार्दन, जल पुलिस के नेतृत्व में एस0डी0आर0एफ0, पी0ए0सी 4 वी बटालियन, पी0ए0सी 42 वी बटालियन, मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय से डा0 संजय बरनवाल व उनकी टीम, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के कार्यालय से डा0 प्रेम कुमार सिंह एवं डा0 एम0पी0 सिंह व उनकी टीम, श्री विनय सिंह, उप चकबन्दी अधिकारी, सदर, श्री अन्तिम कुमार श्रीवास्तव, प्रधान आपदा सहायक सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News