Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News भारत-नेपाल जिलास्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक रक्सौल में सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 15 July 2023
Bihar News भारत-नेपाल जिलास्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक रक्सौल में सम्पन्न
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारत-नेपाल जिलास्तरीय सीमा समन्वय समिति (बीडीसीसी) की बैठक आज इन्ट्रीगेटेड चेक पोस्ट, रक्सौल के सभा भवन में सम्पन्न हुयी।

इस बैठक में भारत की तरफ से जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, दिनेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, डी अमरकेश, पुलिस अधीक्षक, बगहा, किरण कुमार गोरख जाधव, जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण, कांतेश कुमार मिश्रा, एसएसबी कमांडेंट, 20 वीं, 21 वीं, 44 वीं, 47 वीं, 65 वीं, 71 वीं, डिप्टी कमिश्नर, कस्टम, मोतिहारी-रक्सौल, सुपरिटेंडेट, एलसीएस, रक्सौल, मैनेजर, आईसीपी, रक्सौल तथा नेपाल की तरफ से मुख्य जिला अधिकारी, परसा, हीरालाल रग्मी, पुलिस अधीक्षक, सशस्त्र पुलिस फोर्स परसा, सुमन थपालिया, मुख्य जिला अधिकारी, बारा, नवराज सपकोटा, पुलिस अधीक्षक, सशस्त्र पुलिस फोर्स बारा, श्री तोप बहादुर दांगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।IMG 20230715 WA0266

भारत-नेपाल जिलास्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक में भारत तथा नेपाल दोनों देशों की शांति और सुरक्षा के लिए सीमा पार आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों पर नियंत्रण, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के संबंध में उचित निगरानी, खुफिया और सूचना इनपुट का आदान-प्रदान सहित लापी (आईसीपी रक्सौल), सीमा शुल्क विभाग, उत्पाद शुल्क, बाढ़ प्रबंधन, आप्रवासन तथा एसएसबी अधिकारियों को अपग्रेड करने से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।Bihar News भारत-नेपाल जिलास्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक रक्सौल में सम्पन्न

इस बैठक में जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, दिनेश कुमार राय द्वारा सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने, आपराधिक एवं आतंकवादी गतिविधियों पर नियंत्रण, बाढ़ नियंत्रण, तस्करी को रोकने तथा अन्य मुद्दों पर किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी।IMG 20230715 WA0266

जिलाधिकारी द्वारा नेपाल के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियो से कहा गया कि पश्चिमी चम्पारण जिला सीमा पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर सजग एवं सतर्क है। एक-दूसरे से समन्वय स्थापित कर आपराधिक, आतंकी, तस्करी आदि गतिविधियों पर अंकुश लगाने का कार्य सतत किया जाता रहेगा।

Post navigation

Previous: Bihar News विधानसभा मार्च के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर पुलिस द्वारा की गई बर्बर लाठीचार्ज
Next: Agra News : बल्केश्वर मेले की सुचारु व्यवस्था के लिए कार्यालय का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • Vaishali

Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0042
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0046
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.