Agra News : एडीएम सिटी अपर नगर आयुक्त ने किया लगने वाले बल्केश्वर मेले का दौरा

Agra News : ADM City Additional Municipal Commissioner visited Balkeshwar fair
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

सावन के दुसरे सोमवार को होने जा रहे बल्केश्वर मेले की तैयारियों जोरो से शुरू हो गयी है इसी को लेकर एडीएम सिटी अनूप कुमार और अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव बल्केश्वर मेला समिति के पदाधिकारी को साथ लेकर बल्केश्वर पार्वती घाट और क्षैत्र का दौरा किया।

IMG 20230713 WA0191साथ ही जेडएसओ महेन्द्र सिंह एसएफआई रचना गुप्ता को लाईट सड़क पर गड्डे नाली खरंजे आदि मेले से पहले दुरुस्त कराने का आदेश दिया। मेला कमेटी की अध्यक्ष ममता शर्मा ने मेले मे लगने वाले भण्डारे ठेल ढकेल चाट पकोड़ी वालो से अनुरोध किया है कि डस्टबिन का प्रयोग अवश्य करें साथ ही प्लास्टिक के गिलास प्लेट कटोरी का प्रयोग मेला परिसर मे नही किया जायेगा। जिस किसी को प्लास्टिक की सामग्री इस्तेमाल करते हुए देखा जाएगा उस का चालन नगर निगम द्वारा करवाया जाएगा। सर्व व्यवस्था प्रमुख चन्द्रेश गर्ग ने बताया मेला परिसर मे जगह जगह ई टॉयलेट लगाये जायेंगे और समय समय पर नगर निगम की कुड़ा गाड़ी कुड़ा लेने आयेंगी।

Agra News : ADM City Additional Municipal Commissioner visited Balkeshwar fair
मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल ने बताया सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मेला परिसर मे सरस्वती विद्या मंदिर के एनसीसी 50 वॉलिंटियर लगाये जायेंगे जो भीड़ को नियंत्रण करने का कार्य करेंगे।
मौके पर लेखपाल प्रताप सिंह गुर्जर पूर्व पार्षद अमित ग्वाला मुन्नु चौबे सोनू मित्तल आनन्द शर्मा नीरज अग्रवाल अरविन्द शर्मा लविश सचदेवा आदि मौजूद रहै।

Trending News