Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन /आयुष विभाग ने प्रयागराज मण्डल के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेेशन के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 13 July 2023
Prayaagraj News :प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन /आयुष विभाग ने प्रयागराज मण्डल के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेेशन के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन/आयुष विभाग श्रीमती लीना जौहरी की अध्यक्षता एवं महानिरीक्षक निबन्धन श्रीमती कंचन वर्मा की उपस्थिति में बुधवार को संगम सभागार में प्रयागराज मण्डल के स्टाम्प एवं रजिस्टेशन के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।IMG 20230713 WA0115

बैठक में प्रमुख सचिव महोदया ने मण्डल के जनपदों की राजस्व प्राप्तियों का परिक्षेत्रवार मासिक, क्रमिक एवं वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रतिशत आय, प्रस्तुत बैनामा एवं अन्य लेखपत्रों में वृद्धि/कमी, स्टाम्प वादों की स्थिति, स्थलीय निरीक्षण की जनपदवार/अधिकारीवार विवरण आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गयी। समीक्षा में जनपद प्रयागराज व प्रतापगढ़ की प्रथम क्वार्टर में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति का प्रतिशत कम होने पर राजस्व प्राप्ति में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को विगत वर्ष के सापेक्ष माहवार राजस्व प्राप्ति यदि कम होती है, तो विगत वर्ष के आंकड़ों का विस्तृत अध्ययन कर राजस्व वृद्धि के उपाय करने के निर्देश दिए है।

IMG 20230713 WA0116

प्रमुख सचिव महोदया ने सभी उप निबंधकों की जनपद स्तर पर एक कार्यशाला करायी जाने के लिए कहा है, जिसमें विभाग से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन/जीओ की जानकारी दी जाये। उन्होंने सभी उप निबंधकों को सरकार की योजनाओं की अद्यतन जानकारी रखने एवं अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को वेयर हाउस, गो-डाउन, व्यवसायिक व औद्योगिक गतिविधियों वाले स्थानों पर कौन-कौन सी एक्टीविटी चल रही है, को चिन्हित कर राजस्व वृद्धि की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। स्टाम्प शुल्क के सही मूल्यांकन न होने से सम्बंधित दर्ज मुकदमों की अधिक संख्या व बहुत समय से लम्बित प्रकरणों का अभियान चलाकर निस्तारित कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों में जिसमें मा0 उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश प्राप्त होते है, उन्हें प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी उपनिबंधकों को मुख्य विकास अधिकारी व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से समन्वय कर ब्लाक वाइज नए प्रस्तावित सड़कों, निर्माण कार्यों, प्रोजेक्टों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार स्टाम्प शुल्क की दर का पुर्नमूल्यांकन करें। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आरसी की अद्यतन स्थिति की जांच करते हुए वसूली हुई है या नहीं, की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी उपनिबंधकों को अपने कार्यालय को साफ-सुथरा व रिकार्ड रूम व्यवस्थित ढंग से किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने पुराने रिकार्डों की स्कैनिंग व डिजिटाइजेशन का कार्य प्राथमिकता से अपनी निगरानी में व्यवस्थित ढंग से करवाने के निर्देश दिए है।

Prayaagraj News :प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन /आयुष विभाग ने प्रयागराज मण्डल के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेेशन के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की

प्रमुख सचिव महोदया ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से नए उप निबंधक कार्यालय को बनाये जाने का प्रस्ताव अतिशीघ्र उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति अवश्य की जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त महानिबंधन श्री मुनीद्र सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, डीआईजी मुख्यालय श्री पी0एन0 सिंह सहित प्रयागराज मण्डल के सभी जनपदों के एआई एवं उप निबंधकगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Next: Agra News : एडीएम सिटी अपर नगर आयुक्त ने किया लगने वाले बल्केश्वर मेले का दौरा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.