Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 13 July 2023
Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार बुधवार को विकास भवन के सभागार में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। कार्यों में लापरवाही या उदासीनता पाये जाने एवं कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने पशुओं के टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग के कार्य को अभियान चलाकर कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने वेलनेस सेंटर के निर्माणाधीन कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने एवं क्रियाशील वेलनेस सेंटरों का सत्यापन कराये जाने का निर्देश दिया है।

Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आईजीआरएस की शिकायतों को अनिवार्य रूप से निर्धारित समय सीमा में निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
बैठक में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान एवं महा अभियान पीएम कुसुम के गत वर्ष के अवशेष लक्ष्य को 15 दिन के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शाखा वार सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए गए मृतक एवं पात्रों को सूचीबद्ध किया जा सके। पशुओं के टीकाकरण की प्रगति शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता में और प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य गोल्डन कार्ड की वास्तविक प्रगति हेतु निर्देशित किए गए परिवार नियोजन में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। अधूरे निर्माण कार्यों की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन हेतु प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री संतोष कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री नीरज कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश मोहरे, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी जिला कृषि अधिकारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला सेवायोजन अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :मा0 मंत्री, वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Next: Prayaagraj News :प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन /आयुष विभाग ने प्रयागराज मण्डल के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेेशन के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.