Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :कावंड़यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, कावंड़ियों व दर्शनार्थियों को न होने पाये किसी भी प्रकार की असुविधा

जनवाद टाइम्स 2 July 2023
Prayagraj News :कावंड़यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, कावंड़ियों व दर्शनार्थियों को न होने पाये किसी भी प्रकार की असुविधा
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में प्रमुख सचिव गृह श्री संजय प्रसाद एवं पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन, प्रयागराज के सभागार में कावंडयात्रा के सकुशल संपन्न होने के लिए की गयी तैयारियों के सम्बंध में प्रयागराज, कानपुर, झांसी एवं चित्रकूट मण्डल के मण्डलायुक्त, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।IMG 20230701 WA0159

बैठक में प्रमुख सचिव गृह श्री संजय प्रसाद ने समस्त जनपदों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि कावंड़यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, कावंड़ियों व दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने कहा कि घाटों एवं मार्गों पर साफ-सफाई एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होंने घाटों, मार्गों एवं शिव मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने के साथ ही पीएस सिस्टम की भी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। प्रमुख सचिव ने घाटों पर गोताखोर एवं जल पुलिस की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था बनाये रखने के साथ मोबाइल शौचालय एवं प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने घाटों पर गहरे जल की सीमा पर जल बैरिकेटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। कहा कि कावंड यात्रा मार्गों पर अण्डा-मांस- मछली की दुकानें किसी भी स्थिति में न रहे। उन्होंने कावंड मार्गों को ठीक बनाये रखने के साथ ही साथ मार्गों के किनारे बने हुए नालों की सफाई कराये जाने के निर्देश दिए है। प्रमुख सचिव ने कावंड मार्ग पर पड़ने वाले सीएचसी एवं पीएचसी में एण्टी वेनम सहित अन्य आवश्यक दवाओं की पर्याप्ता मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ डाक्टरों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कावंड़ मार्ग पर अस्थायी चिकित्सा कैम्प की भी व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने हाईवे पर पडने वाले अस्पतालों के ट्रामासेंटर में सभी आवश्यक व्यवस्थायें बनाये रखने के निर्देश दिए है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा है। शिव मंदिरों पर भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरा एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कावंड यात्रा को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु वालंटियर्स से भी मदद लेने के लिए कहा है।

IMG 20230701 WA0161
पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार ने बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि कावंड़ यात्रा के समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने टैªफिक एडवाइजरी समय से जारी करने तथा घाटों एवं कावंड मार्गों पर महिला पुलिस की पर्याप्ता मात्रा में तैनाती सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। साथ ही साथ उन्होंने सादे डेªस में भी पुलिस की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील बनाये रखने एवं टैªफिक मैनेजमेंट की मजबूत व्यवस्था बनाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने टैªफिक डायवर्जन का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए भी कहा है। कावंड़ मार्गों पर पड़ने वाले कट/सम्पर्क मार्गों पर विशेष निगरानी एवं व्यवस्था रखने के लिए कहा है। उन्होंने कावंड मार्गों पर पड़ने वाले अंधे मोड़ों पर भी साइनेज लगाने एवं वहां पर विशेष व्यवस्था बनाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने नदियों के घाटों पर गहरें जल के पास बैरिकेटिंग एवं नोटिस बोर्ड लगाये जाने के लिए कहा है। कावंड मार्गों एवं घाटों पर निरंतर पेट्रोलिंग की व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News :कावंड़यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, कावंड़ियों व दर्शनार्थियों को न होने पाये किसी भी प्रकार की असुविधा

बैठक में एडीजी जोन श्री भानु भाष्कर, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, आईजी श्री चन्द्र प्रकाश, पुलिस कमिश्नर श्री रमित शर्मा, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री तथा अन्य मण्डलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने कावंड़ यात्रा के मद्देनजर की गयी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना श्री अंशुमान राम त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मा0 सांसद फूलपुर ने 65 कारीगरों निःशुल्क विद्युत चालित चाक का किया वितरण
Next: Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा रोजगार मेले का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0046
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.