Etawah News : जमातियों के सपंर्क में आए 12 लोगों को कोरोना नहीं

IMG_20200410_200536
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया इटावा : आगरा के जमातियों के संपर्क में आए सभी 12 लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। सैफई पीजीआई भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी एहतियातन एक दो दिन सभी को आइसोलेशन वार्ड में ही रखा जाएगा।

IMG 20200410 200536

आगरा के चार जमाती सात से 11 मार्च तक शहर कोतवाली क्षेत्र तकिया और चितभवन की मस्जिदों में रुके थे। इसके बाद ये जमाती औरैया फिर आगरा लौट गए। आगरा में हुई जांच में एक जमाती कोरोना पाजिटिव पाया गया। जमातियों के संपर्क में शहर के दो और चितभवन के 10 लोग आए थे। कोरोना पाजिटिव मिले जामती के यात्रा इतिहास के आधार पर 12 लोगों को सात अप्रैल को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा कर सैंपल जांच के लिए पीजीआई सैफई भेजे गए थे।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि आज दोपहर बाद पीजीआई से सभी 12 की जांच रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में जमातियों के संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियातन अभी उन्हें एक दो दिन आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।

Trending News