Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News लंबित आवास निर्माण कार्य जल्द पूरा करें लाभुक : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 21 June 2023
Bihar News लंबित आवास निर्माण कार्य जल्द पूरा करें लाभुक : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

प्लस टू राजकीयकृत हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पतिलार, बगहा-01 में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अपूर्ण आवास के लाभुकों के बीच जिलाधिकारी पहुंचे। किन कारणों से आवास निर्माण अधूरा है, इसकी जानकारी जिलाधिकारी द्वारा ली गयी। जिलाधिकारी द्वारा अपूर्ण आवास के लाभुकों को आवास पूर्ण कराने हेतु प्रेरित किया गया।IMG 20230621 WA0173

जिलाधिकारी ने कहा कि पतिलार पंचायत के 150 से अधिक लाभुक प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के तहत राशि प्राप्त करने के उपरांत आवास निर्माण का कार्य लंबित रखे हुए हैं, जो अत्यंत ही खेदजनक है। आवास निर्माण पूर्ण हो जाने के उपरांत आवास में लाभुक तथा उनके परिवार को ही रहना है। उन्होंने कहा कि अपूर्ण आवास रखने वाले लाभुक आवास निर्माण में अभिरूचि लें। लाभुकों से बार-बार आग्रह किया जा रहा है, इसके बावजूद अधूरे आवास निर्माण की कार्य प्रगति में सुधार नहीं हो रहा है।

उन्होंने लाभुकों से कहा कि अगर किसी लाभुक को किसी भी व्यक्ति द्वारा परेशान किया जा रहा है, तो वे बताएं, उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। आवास निर्माण में गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पतिलार पंचायत में अधूरे आवास निर्माण को लेकर अन्य जरूरतमंदों को काफी परेशानी हो रही है। अधूरे अवास लाभुकों को बार-बार आवास निर्माण पूर्ण कराने को कहा जा रहा है। लाभुक इसे अत्यंत गंभीरता से लें और जल्द से जल्द आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कराएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि आवास निर्माण हेतु राशि की कोई कमी नहीं है, आवास का निर्माण कराएं, नियमानुसार हर किस्त का समय पर भुगतान कराया जायेगा। उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि अपूर्ण आवास के लाभुकों को प्रोत्साहित करें ताकि वे शीघ्र ही आवास निर्माण का कार्य पूर्ण करा सके। थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि चौकीदार के माध्यम से भी मॉनिटरिंग कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत राशि लेकर आवास का निर्माण नहीं कराने वाले लाभुकों को अंतिम मौका दिया जा रहा है, वे इसका लाभ प्राप्त करें तथा अपूर्ण आवास का निर्माण पूर्ण कराएं।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद आवास निर्माण का कार्य अधूरा रखने वाले लाभुकों के विरूद्ध कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी। इसके तहत लाल नोटिस, उजला नोटिस, सर्टिफिकेट केस, प्राथमिकी दर्ज, कुर्की जब्ती आदि की कार्रवाई निश्चित है। इससे बचने के लिए जल्द से जल्द आवास का निर्माण पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कराने वाले लाभुकों को जरूरत के अनुसार अन्य विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित भी कराया जायेगा।Bihar News लंबित आवास निर्माण कार्य जल्द पूरा करें लाभुक : जिलाधिकारी

उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार द्वारा अपूर्ण आवास के लाभुकों को आवास निर्माण कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर निदेशक, डीआरडीए, सुजीत कुमार बरनवाल, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बगहा-01, मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News नगर निगम को जल जमाव से बचाने के लिए बरसात पूर्व नालों की सफाई-उड़ाही करें तेज:गरिमा
Next: Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • Vaishali

Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0042
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.