Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस के दुर्लभ अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 19 June 2023
Prayagraj News :आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस के दुर्लभ अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस के अवसर दुर्लभ अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 18 जून, 2023 को क्षेत्रीय अभिलेखागार (संस्कृति विभाग, उ०प्र०) प्रयागराज में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ सालेहा रशीद विभागाध्यक्ष अरबी फारसी विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा किया गया गया।

Prayagraj News :आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस के दुर्लभ अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन
प्रस्तुत प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से रानी लक्ष्मीबाई द्वारा हस्ताक्षर युक्त पत्र, दीवान लक्ष्मणराव सलाहकार रानी लक्ष्मीबाई को कालापानी की सजा, रानी लक्ष्मीबाई की सम्पति जब्ती अभिलेख, रानी के बनारस स्थित भवनों की सूची, रानी की मृत्यु संबंधी टेलीग्राफ, रानी के सहयोगियों महीप सिंह, दीवान लक्ष्मण राव, भोले अहीर, लाला दुबे को दी गई फांसी तथा कलापानी की सजा संबंधित अभिलेखों को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत झांसी का स्वतंत्रता संग्राम संबंधित संगोष्ठी का आयोजन
भी किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में डा० गोपाल मोहन शुक्ला पुस्तकालय अध्यक्ष पब्लिक लाइब्रेरी प्रयागराज द्वारा झांसी की क्रांति पर विचार व्यक्त किया गया। अन्य वक्ताओं में डॉ विमला व्यास पूर्व सहनिदेशक , डॉ. रवि भूषण प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज प्रयागराज ,श्री जगदीश नारायण विश्वकर्मा श्री श्याम सुदंर सिंह पटेल द्वारा भी विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने समिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।अतिथियों का स्वागत तथा कार्यक्रम का संयोजन श्री राकेश कुमार वर्मा, प्राविधिक सहायक द्वारा किया गया।

Prayagraj News :आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस के दुर्लभ अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर पर डा० रश्मि शुक्ला, श्री रंगबली पटेल, श्री हरिश्चंद्र दुबे, दीपिका सिंह, श्री रतनेश् द्विवेदी, श्री रोशन लाल, श्री वेद प्रकाश, श्री राजेश कुमार सोनकर आदि की उपस्थिति रही।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड की प्रबंध समिति में सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया संपंन्न
Next: Etawah News: कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.