Prayaagraj News :जून माह का राशन वितरण 13 जून से 22 जून तक किया जाएगा

Prayaagraj News :जून माह का राशन वितरण 13 जून से 22 जून तक किया जाएगा
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह जून 2023 में जनपद में वितरण दिनांक 13.06.2023 से 22.06.2023 तक किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अन्त्योदय कार्डो पर प्राप्त चीनी का आवंटन (अप्रैल, 2023-जून 2023 तीन माह) एक साथ प्रति अन्त्योदय कार्ड 03 किग्रा0, रू0-18/- प्रति कि0ग्रा0 की दर से वितरण किया जायेगा। अन्त्योदय कार्डों पर 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेंहू एवं 21 किग्रा0 चावल ) तथा पात्र गृहस्थी कार्डों से सम्बद्व यूनिटों पर 05 किग्रा0 (02 कि0ग्रा0 गेहूॅ तथा चावल 03 कि0ग्रा0) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

Prayaagraj News :जून माह का राशन वितरण 13 जून से 22 जून तक किया जाएगा

उक्त वितरण दिवस पर प्रत्येक उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण कराये जाने हेतु दुकानवार नोडल अधिकारियों की ड्यूटी जिलाधिकारी, प्रयागराज के कार्यालय पत्रांक 2631 दिनांक 12.10.2022 द्वारा लगायी गयी है। खाद्यान्न के वितरण में पोर्टविलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विके्रता अपने उपलब्ध स्टाक की सीमा तक पोर्टविलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेगें। अन्त्योदय कार्डधारक अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे। उक्त योजना अन्तर्गत खाद्यान्न तथा चीनी वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक 22.06.2023 निर्धारित है, आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ0टी0पी0 बेरीफिकेशन के माध्यम से अन्तिम वि¬तरण तिथि को निःशुल्क वितरण सम्पन्न किया जायेगा।Prayaagraj News :जून माह का राशन वितरण 13 जून से 22 जून तक किया जाएगा

उक्त के क्रम में समस्त उचित दर विके्रताओं को निर्देशित किया जाता है कि नियमानुसार वितरण दिवसों पर अपनी दुकानों को खोलकर लाभार्थियों के मध्य निःशुल्क खाद्यान्न एवं चीनी का वितरण किया जायेगा।

Trending News