Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :सद्भावना कायम करने में महिला प्रधानों और उपविजेता प्रधानों ने दिखाई सबसे ज्यादा दिलचस्पी

जनवाद टाइम्स 7 June 2023
IMG-20230606-WA0189
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

हारे और जीते प्रधानों को एक मंच पर लाकर विकास कार्यों में योजित करने के लिए सद्भावना ग्राम योजना की संकल्पना पूर्व वरिष्ठ आई.ए.एस. तथा पूर्व मण्डलायुक्त, झाँसी मण्डल, झाँसी डाॅ. अजय शंकर पाण्डेय द्वारा की गई है। इसी कड़ी में आज मेजा विकास खण्ड में पराजित और विजयी प्रधानों के साथ अलग-अलग बैठकें की गई। मेजा विकास खण्ड में 75 ग्राम पंचायतें है, जिनमें से करीब 80 प्रतिषत पंचायतों के प्रधान एवं उपविजेता प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सबसे सुखद बात आज की बैठक की यह रही कि महिला प्रधानों और उपविजेता महिला प्रधानों ने सद्भावना ग्राम योजना को स्वीकार करने में अति उत्साह प्रदर्षित किया। यह मान्यता है कि महिलाओं के बीच में एकता कायम करना और उन्हें एकमत करना काफी कठिन होता है परन्तु आज की इस बैठक में यह मान्यता पर पूर्णतः गलत साबित हुई। महिला प्रधानों एवं उपविजेता प्रधानों ने जहाँ बैठक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वहीं एक-दूसरे को गले लगाकर, सारे विवादों को समाप्त कर गाँव में सद्भावना और शान्ति कायम करने में विषेष पहल की।

IMG 20230606 WA0191
सद्भावना ग्राम योजना के बारे में डाॅ. पाण्डेय ने बताया कि इस योजना में निर्वाचित प्रधान कुषल प्रधान और पराजित प्रधान विकास सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। निर्वाचित प्रधान भविष्य में अपने प्रतिद्वन्दी का परिचय अपराजित प्रधान के रुप में नहीं बल्कि विकास सलाहकार के रुप में करायेंगे, क्योंकि पराजित शब्द नकारात्मक है। इस योजना के माध्यम से निर्वाचित प्रधान और चुनाव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिद्वन्दी उम्मीदवार परस्पर एकजुट होकर गाँव के विकास में सहयोगी बनेंगे। सद्भावना ग्राम योजना के अन्तर्गत आने वाले गाँव के विकास कार्यों को प्रषासनिक स्तर पर प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इस योजना का क्रियान्वयन 3 चरणों में किया जाएगा जिसमें पहले चरण में निर्वाचित प्रधान के साथ बैठक, दूसरे चरण में पराजित प्रधान के साथ बैठक और तीसरे व अन्तिम चरण में निर्वाचित व पराजित प्रधान के साथ बैठक कर योजना के बारे बताया जाएगा।Prayagraj News :सद्भावना कायम करने में महिला प्रधानों और उपविजेता प्रधानों ने दिखाई सबसे ज्यादा दिलचस्पी

मेजा विकास खण्ड में हुई सद्भावना ग्राम योजना की इस बैठक में महिला प्रधानों और उपविजेता महिला प्रधानों की बची बनी सहमति काफी चर्चा का विषय बनी रही। महिला प्रधानों और उपविजेता महिला प्रधानों ने अपने पुरुष सहयोगियों की तुलना में योजना की बारीकियों को समझने में खूब दिलचस्पी भी दिखाई। सभी ने इस योजना को अभूतपूर्व एवं अनूठी पहल बताते हुए पूर्ण समर्थन करने का आष्वासन दिया। श्रीमती सुषील देवी प्रधान भदावा ने बताया कि पहली बार इस प्रकार की योजना के क्रियान्वयन का अवसर उन्हें मिल रहा है। वे पूर्ण रुप से इस योजना का लागू करेंगी और उपविजेता प्रधान के साथ मिलकर गाँव के विकास में सहयोग करेंगी। साथ ही उपविजेता प्रधान को विकास सलाहकार के नाम से सम्बोन्धित किया जाएगा तो अवष्य वे भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी। सद्भावना ग्राम योजना की इस बैठक में डाॅ. अजय शंकर पाण्डेय, पूर्व वरिष्ठ आई.ए.एस. तथा पूर्व मण्डलायुक्त, झाँसी मण्डल, झाँसी, बी.डी.ओ. मेजा श्री सईद अहमद, ए.डी.ओ.पी. श्री सुदामा राम, श्रीमती ललिता सिंह प्रधान अमोरा, श्रीमती सुषीला देवी प्रधान भदावा, श्रीमती कविता प्रधान घोराहा, श्रीमती अनिता देवी प्रधान हरगढ़, श्रीमती नीलम तिवारी प्रधान लखनपुर, श्रीमती सावित्री देवी प्रधान मेजा खास, श्रीमती सुराज देवी प्रधान सिलौधी कलां उपस्थित रहे। साथ इन्हीं ग्राम पंचायत की महिला उपविजेता प्रधान श्रीमती सुमन सिंह, श्रीमती निर्मला उपाध्याय, श्रीमती ललिता देवी, श्रीमती सुषीला देवी आदि भी उपस्थित रही।

ऐसे कायम होगी सद्भावना
लक्ष्य
● निर्वाचित प्रधान और उपविजेता प्रधान को योजना के माध्यम से परस्पर सहयोगी बनाकर गाँव के विकास में एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करना।
● निर्वाचित प्रधान को कुषल प्रधान तथा पराजित प्रधान को विकास सलाहकार की उपाधि / सम्बोधन से सम्मानित करना।

इंसेन्टिव
● सद्भावना ग्राम के प्रधानों को अधिकारियों के कार्यालयों में मिलने में वरीयता दी जायेगी तथा उनके आवेदन पत्र पर सभी विभागों को त्वरित गति से कार्यवाही करनी होगी।
● सद्भावना ग्राम के जो लेटर हेड पर दिये गए आवेदन तभी मान्य होगा, जब कुषल प्रधान और विकास सलाहकार के संयुक्त हस्ताक्षर होंगे।
● सद्भावना ग्राम के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र पर कार्यवाही हेतु प्रधानों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सद्भावना ग्राम के संयुक्त हस्ताक्षर वाले पत्र को ग्राम विकास अधिकारी प्राप्त करेंगे और उनके अनुश्रवण की पूरी जिम्मेदारी खण्ड विकास अधिकारी की होगी, जो उसकी प्रगति से उन्हें अवगत करायेंगे। इस हेतु ग्राम में पृथक रजिस्टर बनाएं जायेंगे तथा यही व्यवस्था विकास खण्ड स्तर पर भी होगी।

Post navigation

Previous: Bihar News बिहार देश का फिसड्डी राज्य और नीतीश दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ऐसे मिल रहे जैसे बिहार को अमेरिका बना दिया हो, नीतीश कुमार की हालत अंधों में काना राजा की: प्रशांत किशोर
Next: Agra News: साइबर क्राइम परीक्षा में एसीपी बाह रविंद्र प्रताप सिंह ने जिले में पाया प्रथम स्थान

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.