Bihar News बहरीन से आए दंपत्ति का सूनी गोद भरा बेतिया में

Bihar News बहरीन से आए दंपत्ति का सूनी गोद भरा बेतिया में
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

शहर के बानु छापर स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की चर्चा वैश्विक स्तर पर हो रही है। यहां रह रहे मासूम बच्चों को कई देशी एवं विदेशी दंपतियों ने गोद लिया है। इसी कड़ी में बहरीन के एन आर आई दंपत्ति गुरनाम सिंह एवं श्रीमती दीपा दीपसी सुरजीयानी ने अपने संतान के रूप में 5 साल एवं 7 साल की सहोदर बच्चियां को गोद लिया। बच्चियों को गोद में पाकर
बहरीन की दंपत्ति के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।

Bihar News बहरीन से आए दंपत्ति का सूनी गोद भरा बेतिया में

जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने दंपति से कहा कि वह बच्चियों के हर खुशियों का ख्याल रखें एवं बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना किए। संस्थान में बच्चियों को गोद देते समय केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए खुशी मनाई जाती है और उज्जवल भविष्य की कामना किया जाता है। इन बालिकाओं का भी दत्तक ग्रहण इसी प्रकार मनाया गया. जिलाअधिकारी ने दंपति को बच्चियों का दत्तक ग्रहण आदेश एवं जन्म प्रमाण पत्र को सौंप दिया।

Bihar News बहरीन से आए दंपत्ति का सूनी गोद भरा बेतिया में
सहायक निदेशक अभय कुमार ने बताया कि इस बच्चियों को गोद देने के बाद अब तक 15 बच्चे देश के बाहर के दंपतियों के द्वारा गोद लिया गया। 2018 से अब तक कुल 34 बच्चे देश एवं विदेश के दंपतियों द्वारा गोद लिए गए हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा जिले वासियों से अपील की गई कि बच्चों को फेंके नहीं हमें दें। उक्त हेतु विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान अथवा चाइल्डलाइन 1098 पर संपर्क करें। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता शिवाक्षी दीक्षित अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह आदि भी, मौजूद थे।

Trending News