Etawah News: 15 हजार का इनामी अपराधी कोका डोडा की तस्करी में गिरफ्तार
Etawah News: 15 thousand reward criminal arrested in coca doda smuggling
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: पुलिस ने मादक पदार्थ कोका डोडा चूरा की तस्करी करने वाले इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 22 मार्च को पुलिस चेंकिग देख कर ट्रक छोड़कर भाग गया था। ट्रक में पुलिस ने कोका डोडा की 170 बोरियां बरामद की थी। जिसके बाद ट्रक चालक को दो माह से तलाश कर रही थी। जिसको बीते शाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ट्रांसपोर्टर की तलाश में जुटी हुई है।
थाना जसवंतनगर पुलिस 22 मार्च को संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेंकिग के दौरान 1 ट्रक को धौलपुर खेडा ओवरब्रिज के पास से पकड़ा था। जिसमें मादक पदार्थ कोका डोडा की कुल 170 बोरियां बरामद की गयी थी। ट्रक चालक भागने में सफल हो गया था। बरामदगी के संबंध में थाना जसवंतनगर विवेचना के दौरान ट्रक स्वामी, चालक आरोपी जसाराम पुत्र हडमानाराम का नाम प्रकाश में आया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम निरन्तर प्रयासरत थी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा वांछित जसाराम पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसको बीते शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि आरोपी जसाराम पुत्र हडमानाराम को अम्बेडकर चौराहा से करीब 9 बजे रात्रि गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की गयी। जिसमें उसने बताया कि को ट्रांसपोर्टर देवाराम पुत्र जगमान राम निवासी ग्राम भूखा भगत सिंह थाना सेन्डढी बाडमेर राजस्थान द्वारा मेरे ट्रक में कोका डोडा लोड करके रांची से सूरत गुजरात ले जाने को कहा था। जिसके लिए उसने मुझे दोगुना किराया देने की बात कही थी। अधिक पैसा कमाने के लालच में यह काम किया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के बयानों के आधार पर देवाराम पुत्र जगमान राम का नाम प्रकाश में आया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।