Etawah News : किसी भ्रम में न आएं अभिभावक: डीआईओएस 

IMG-20200407-WA0198
Share News

मनोज कुमार राजौरिया : छात्र-छात्राओं को परीक्षा में पास कराने के नाम पर रुपए मांगे जाने की शिकायतें मिली हैं। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को सतर्क किया है और कहा है कि ऐसे किसी फोन कॉल धारक की बातों में न आएं।

IMG 20200407 WA0198

डीआईओएस राजू राणा ने कहा है कि एक मोबाइल नम्बर-8538940224 से फोन करके अभिभावकों से कहा जा रहा है कि छात्र एक या दो विषय में  फेल हैं और दिए गए एकाउंट नम्बर में रुपए जमा कराने पर पास करा दिया जाएगा। 

IMG 20200407 WA0199

श्री राना ने कहा है कि अभी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन भी नहीं हुआ है। इस तरह की बातों में अभिभावक न फंसे। रिजल्ट के संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बेवसाइड या शिक्षा विभाग से सम्पर्क करें। कोरोना के चलते घरों में रहें तथा छात्र-छात्राओं को भी घरों में रखें।

You may have missed