अम्बेडकर नगर न्यूज: सत्ता पक्ष के इसारे पर प्रशासन ने थाने में बिठाया राधेश्याम का आरोप 

अम्बेडकर नगर न्यूज: सत्ता पक्ष के इसारे पर प्रशासन ने थाने में बिठाया राधेश्याम का आरोप 
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के पूर्वी छोर पर नवसृजित नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमलता गिरी के प्रतिनिधि राधेश्याम पांण्डेय के नेतृत्व में बीते सोमवार को अपने कार्यालय पर बेटे के जन्मदिन के अवसर पर सुन्दर काण्ड के दौरान नगर वासियों से आशीर्वाद लेने के लिए बाइक रैली निकाल कर अपनी ताकत का एहसास कराएं जिससे बौखलाए भाजपा नेताओं ने बीच सड़क पर रैली को रोक राधेश्याम पांण्डेय से अभद्रता करने लगे सत्ता की हनक बताते हुए। प्रशासन के सहयोग से इनको थाने में बैठवा दिए राधेश्याम पांण्डेय ने भाजपा के तिकड़ी राजनीति के नेताओं के ऊपर आरोप लगाते हुए। बताया कि हमको नेता द्वारा गाली गलौज दिया गया और प्रशासन द्वारा हमको थाने के अंदर प्रचार बंद एवं भाजपा की रैली तक बैठाया गया हमारी सामाजिक एवं मानसिक प्रताड़ना की जा रही है जो लोकतंत्र का हनन है ।क्या हम चुनाव लड़ने योग्य नहीं या हमने चुनाव लड़कर कोई बहुत बड़ा अपराध कर दिया ।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमको और हमारे परिवार को इन नेताओं से डर है एवं जान को खतरा है लेकिन हमको विश्वास है कि मैं राजेसुल्तानपुर में समाजसेवा किया हूं जनता समझदार है। इन नेताओं के बहकावे में न आकर हमको एक अच्छे चेयरमैन को चुनेगी और विकास करने का भी अवसर देगी।

अम्बेडकर नगर न्यूज: सत्ता पक्ष के इसारे पर प्रशासन ने थाने में बिठाया राधेश्याम का आरोप 
मामले में थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर ने बताया कि राधेश्याम पांण्डेय द्वारा चुनाव आचार संहिता का उलंघन किया गया है उन्होंने बिना परमिशन बाइक रैली निकाली थी जिस वजह से उनके ऊपर समर्थकों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे विधिक कार्यवाही की जाएगी।

अम्बेडकर नगर न्यूज: सत्ता पक्ष के इसारे पर प्रशासन ने थाने में बिठाया राधेश्याम का आरोप 
वहीं राधेश्याम पांण्डेय ने कहा कि यह सब भाजपा के नेताओं की सोची समझी साजिश है और यह मुकदमा हमारी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा के इशारे पर हुआ।

Trending News