Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News भवन के मूल स्वरूप की रक्षा के साथ ऐतिहासिक महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय का होगा जीर्णोद्धार:गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 May 2023
Bihar News भवन के मूल स्वरूप की रक्षा के साथ ऐतिहासिक महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय का होगा जीर्णोद्धार:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकरिया ने नगर आयुक्त शंभू कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण एवं कनीय अभियंता मनीष कुमार के साथ मंगलवार को नगर के ऐतिहासिक धरोहर महाराजा हरेंद्र किशोर जिला केंद्रीय पुस्तकालय के जीर्णोद्धार को लेकर निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर निगम के अभियंता को उन्होंने इस धरोहर और परिसर के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते और बनाते हुए 21.08 लाख रूपये से जीर्णोद्धार का निर्देश दिया। नगर निगम की महापौर श्रीमती सिकारिया द्वारा पूरे परिसर का अवलोकन किया गया।IMG 20230509 WA0099

मौके पर मौजूद पुस्तकालयाध्यक्ष ज्योति प्रकाश के साथ विस्तार पूर्वक पुस्तकालय की स्थिति पर चर्चा की। इसी क्रम में उन्होंने परिसर में अध्ययन और ग्रुप स्टडी के लिए नियमित रूप से पहुंचने वाले विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के लिए अध्ययनशील विद्यार्थियों से भी बात करते हुए सबको शाबासी देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आप सब होनहारों के लिए जरूरी सुविधाओं का विस्तार और परिसर को महाराजा हरेंद्र किशोर पार्क के रूप में विकासित किया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया के द्वारा बताया गया कि नगर निगम इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने में पूरा सहयोग करेगा। इसी क्रम में उन्होंने पुस्तकालय जैसे प्रतिष्ठित विरासत की सुरक्षा और संरक्षण की सोच अपनी प्राथमिकताओं में शामिल होने की बात कही। पुस्तकालय भवन की क्षतिग्रस्त छत और दीवारों की उम्दा मरम्मत के साथ टिकाऊ और आकर्षक रंग रोगन के साथ उपयुक्त सौंदर्यीकरण कार्य को नगर निगम बोर्ड द्वारा सर्व सहमति से दे दिए जाने की जानकारी दी। इस धरोहर के साथ ई. लाइब्रेरी, वाईफाई, सीसीटीवी बुक सेल्फ इत्यादि की सुविधा से पुस्तकालय को सुसज्जित कराए जाने की जानकारी दी। नगर आयुक्त ने कहा कि यहाँ काफी संख्या में छात्र अध्ययन करते हैं। उनके लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के क्रम में सभी सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे l इधर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के द्वारा पुस्तकालयाध्यक्ष को प्रतियोगी पत्रिकाएं एवं रोजगार समाचार पत्र की व्यवस्था जल्द करने का निर्देश दिया गया। इससे पूर्व डीईओ रजनीकांत प्रवीण ने पुस्तकालयाध्यक्ष ज्योति प्रकाश के साथ नगर निगम महापौर के नगर आयुक्त शंभू कुमार के साथ पहुंचने पर पुरजोर स्वागत किया और सभी लोगों ने कविवर नेपाली जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

Bihar News भवन के मूल स्वरूप की रक्षा के साथ ऐतिहासिक महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय का होगा जीर्णोद्धार:गरिमामहापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा यह भी बताया गया कि निगम के नवअधिगृहित क्षेत्र में भी जगह चिन्हित कर पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी बनाने की योजना है।

Post navigation

Previous: Bihar News कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष का पुतला दहन, गिरफ्तारी की मांग
Next: Bihar News प्रशांत किशोर का लोकसभा चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान, बोले – लोकसभा लड़ने का फैसला पूरी तरह से लोगों पर निर्भर, लोग कहेंगे किसी की मदद करनी है तो जन सुराज मदद करेगा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.