Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : सात दिन के अंदर पूरे नगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई में सुधार नहीं करने पर कार्रवाई तय:गरिमा

जनवाद टाइम्स 9 May 2023
Bihar News : सात दिन के अंदर पूरे नगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई में सुधार नहीं करने पर कार्रवाई तय:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 33 में अवस्थित पादरी दुसैया और मरियम टोला में तीन तीन दिन पर सफाईकर्मियों के आने की शिकायत मिली थी। इसकी शिकायत पाकर वार्ड 33 के पादरी दुसैया में दल बल सहित पहुंचीं महापौर ने आउट सोर्सिंग एजेंसी के मैनेजर ओम प्रकाश की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि आज से एक सप्ताह के अंदर संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था में मूल भूत सुधार नहीं हुआ तो एजेंसी और उसके कर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

Bihar News : सात दिन के अंदर पूरे नगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई में सुधार नहीं करने पर कार्रवाई तय:गरिमाउन्होंने पाथेय के प्रबंधक और नगर निगम के सफाई निरीक्षक से भी कहा कि सप्ताह में सातों दिन और रविवार को और विशेष साफ सफाई सुनिश्चित करने का सख्त लहजे में निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के इस दौर में पूरे नगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था फिर लचर लग रही है। श्रीमती सिकारिया में कहा कि सातों दिन साफ सफाई सुनिश्चित करने साथ प्रत्येक रविवार को विशेष सफाई अनिवार्य है। वहीं कार्य में लापरवाह या नकारा सफाई कर्मियों की छुट्टी कर देने और पूरे नगर निगम क्षेत्र में रोटेशन के अनुसार घर घर से कचरा उठाने और नाले नालियों की उत्तम उड़ाही और सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों को भी बताया कि चुनाव पूर्व ही पूरे नगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई की जिम्मेदारी पटना की एजेंसी ‘पाथेय’ को सौंपी गई है। मानव बल से लेकर संसाधनों तक की आपूर्ति साफ सफाई के लिए चयनित उक्त आउट सोर्सिंग एजेंसी को करनी है।

Bihar News : सात दिन के अंदर पूरे नगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई में सुधार नहीं करने पर कार्रवाई तय:गरिमाइसके लिए मासिक तौर पर लाखों का भुगतान नगर निगम प्रशासन कर रहा है। इसकी जानकारी देते हुए लोगों को श्रीमती सिकारिया ने बताया कि साफ सफाई व्यवस्था में कोई भी कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि साफ सफाई में समस्या होने पर पहले अपने वार्ड जमादार, फिर नगर पार्षद और उससे भी सुधार नहीं होने पर खुद उनको जानकारी देने का अनुरोध महापौर श्रीमती सिकारिया द्वारा पादरी दुसैया और मरियम टोला के नागरिकों से किया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News सड़क पर उतरे छात्र – नौजवान – महिला संगठन, कुश्ती संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी की उठाई मांग
Next: Bihar News अपराध की योजना बनाते समय दो अपराधी एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260527-WA0086
  • Etawah

Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम

जनवाद टाइम्स इटावा 27 May 2026
IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम
  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.