Bihar News दहेज के लिए अपनी पत्नी को फांसी पर लटकाने वाला आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News दहेज के लिए अपनी पत्नी को फांसी पर लटकाने वाला आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनुआपुल ओपी अंतर्गत बसंत टोला के प्रमोद यादव के 25 वर्षीय पुत्र सुरज यादव की शादी बगहा के पटखौली ओपी के जमुनापुर के विनोद प्रसाद की पुत्री पूजा से दो माह पूर्व हुआ था। विवाह के पश्चात पूजा के पति सुरज यादव और उसके परिजनों ने दहेज में स्कार्पियो गाड़ी की मांग करते और गाड़ी के लिए प्रताड़ित भी किया करते थे।Bihar News दहेज के लिए अपनी पत्नी को फांसी पर लटकाने वाला आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब पूजा के परिवार वालों ने गाड़ी नहीं दिया तब 23 अप्रैल को सुरज यादव और उसके परिजनों ने मिलकर पूजा को मारपीट कर पंखे से लटका कर हत्या कर दिया। घटना के पश्चात सभी घर से फरार हो गए थे। जिसको लेकर पूजा के पिता विनोद प्रसाद के ब्यान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया।Bihar News दहेज के लिए अपनी पत्नी को फांसी पर लटकाने वाला आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उपरोक्त बातें पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश ने बताते हुए आगे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मनुआपुल ओपी पुलिस ने छापेमारी कर सुरज यादव को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

छापेमारी टीम में मनुआपुल ओपी थानाध्यक्ष मो. अलाउद्दीन, अवर निरीक्षक राहुल सिंह के साथ रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Trending News