अम्बेडकर नगर न्यूज : राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं के द्वारा निःशुल्क प्याऊ लगा राहगीरों को पिलाया पानी

Ambedkar Nagar News: National Service Scheme volunteers provided free drinking water to passers-by
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जनपद के विकास खण्ड़ जहांगीरगंज अन्तर्गत शिक्षण संस्था गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुल्तानपुर,अम्बेडकर नगर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थियों द्वारा राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत में प्याऊ लगाकर प्यास से व्याकुल यात्रियों व राहगीरों को निःशुल्क नींबू मिश्रित पानी पिलाया गया।जिसकी आम जनमानस में भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है।Ambedkar Nagar News: National Service Scheme volunteers provided free drinking water to passers-by

आपको बता दें कि प्रधानाचार्य कप्तानसिंह के नेतृत्व व शैक्षिक महासंघ के मण्डलीय अध्यक्ष उदयराज के निर्देशन में कॉलेज की दो इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने मेन चौक राजेसुल्तानपुर के पूर्वी व पश्चिमी छोरों पर सुबह से ही प्याऊ लगाकर आमजनमानस,यात्रियों व राहगीरों की प्यास बुझाने का अभियान चलाया।जिसके तहत गरीब नवाज की दुकान व रामसेवक वर्मा के मकानों के सामने दो अलग अलग स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की गयी मजे की बात तो यह है कि चुनावी सीजन में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के लिए प्याऊ किसी वरदान से कम नहीं साबित हुए।तकरीबन सभी प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ प्यास बुझाने हेतु प्याऊ पर कतार लगाए देखी गयी।Ambedkar Nagar News: National Service Scheme volunteers provided free drinking water to passers-by

इस मौके पर हरिप्रसाद यादव,श्यामकेतु सिंह,शिक्षक अमरनाथ पांडेय,राजेश मिश्रा,शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह,अशोक सिंह,रीना सिंह,कैप्टन मंजू सिंह व राजेश्वर उपाध्याय महेंद्र कुमार छात्र छात्रा मौजूद रहे।

Trending News