Agra News : एंग्री यूथ ने क़स्बा के गाँवों में पहुँचाई राहत सामग्री

IMG_20200404_183833
Share News

सुशील चंद्र :  लॉक डाउन के 11 वे दिन आज क़स्बा के सामाजिक संघटन एंग्री यूथ एन जी ओ ने बिजौली गावँ में गरीब,असहाय,दिहाडी मजदूर, रिक्शा चालकों को आटा, चावल,दाल, तेल,नमक आदि खाद्य सामग्री घर-घर जाकर उपलब्ध कराई और लोगों को कोरोना

IMG 20200404 183833

वाइरस के बारे में अवगत कराया।इसके साथ ही एन जी ओ ने गाँव के लोगों से अपील भी की कि बाहर से आने वाले लोगों के बारे में प्रशासन को अवगत कराएं,

IMG 20200404 183817

साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराएं जिससे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति कोरोना वाइरस जैसी महामारी को न फैला पाए।इससे पहले एन जी ओ ने सुबह सब्जियों को क़स्बा में घर घर जाकर निःशुल्क वितरित किया था।एन जी ओ के संचालक वसीम पठान ने बताया कि उनका प्रयास है कि लॉक डाउन की अवधि तक क्षेत्र के जरूरत मंदो को हर जरूरत का सामान उपलब्ध कराते रहें क्योंकि इस समय

IMG 20200404 183747

सम्पूर्ण देश मे लॉक डाउन है जिसके कारण दैनिक वेतन भोगी लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट है।राहत सामग्री पहुँचाने वालों में वसीम पठान,शाहबाज पठान,पुलकित भदौरिया, रमेश सिंह,अनूप,सुनील बाल्मीक,भानू सविता आदि शामिल रहे।

You may have missed