Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :मंडल आयुक्त ने कौंधियारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 30 March 2023
Prayaagraj News :मंडल आयुक्त ने कौंधियारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने 29 मार्च को कौंधियारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए वहाँ की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सर्वप्रथम उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करते हुए डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली जिस पर अधिकांश डॉक्टर एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थिति का कारण पूछे जाने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जा सका जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा फार्मेसिस्ट जयसिंह की 3 दिन से बिना कारण अनुपस्थिति पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।Prayaagraj News :मंडल आयुक्त ने कौंधियारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

इसी क्रम में ब्लॉक कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर (बीसीपीएम) अजय कुमार की बिना टूर रजिस्टर पर एंट्री की अनुपस्थिति पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सीमा की निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति के बारे में पूंछे जाने पर उन्हें अवकाश पर होना बताया गया परंतु अवकाश के संबंध में उनका प्रार्थना पत्र उपलब्ध नहीं कराया जा सका जिस पर भी मंडलायुक्त ने खासी नाराजगी व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी के संबंध में पूछे जाने पर ज्ञात हुआ कि इमरजेंसी रजिस्टर ही नहीं बनाया गया था। टी0बी0 मरीजों हेतु बनाई गई डॉट्स प्रयोगशाला एवं वैक्सीन कक्ष का भी निरीक्षण किया गया जिसके दौरान वैक्सीन के रख रखाव एवं लॉग बुक संबंधित जानकारी ली गई। वैक्सीन कक्ष में तैनात महिला कर्मी से वैक्सीन रखने के टेंपरेचर के संबंध में पूंछे जाने पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिल सका जिस पर भी मंडलायुक्त ने खासी नाराजगी व्यक्ति की।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक कार्यालय में बने शौचालय में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था ना होने एवं पानी की टोटी टूटी हुई पाए जाने पर भी मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। टेलीमेडिसिन कक्ष भी बंद पाया गया तथा उसके बारे में जानकारी लेने पर वह कब खुलता है एवं बंद होता है उसके बारे में भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। औषधि भंडार कक्ष का भी निरीक्षण किया गया एवं रेंडम दवाइयों की लॉग बुक में की गई एंट्री से मिलान करने पर अनियमितताएं पाई गई जिसके पश्चात फार्मासिस्ट के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत अत्यंत चिंताजनक पाए जाने पर अधीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।Prayaagraj News :मंडल आयुक्त ने कौंधियारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

इसी क्रम में मंडलायुक्त ने खंड विकास कार्यालय कौंधियारा का निरीक्षण करते हुए वहां पर निविदाओं में अनियमितताओं की प्राप्त शिकायतों की जांच कराते हुए उनका 2 दिन में निस्तारण करने के निर्देश डीडीओ को दिया। साथ ही पूर्व में नरेगा संबंधित भुगतान में अकाउंटेंट द्वारा की गई त्रुटि के संबंध में भी डीडीओ को 2 दिन के अंदर जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और यदि इस जांच में अकाउंटेंट की गलती पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : मिशन अंत्योदय सर्व गुणवत्तापूर्ण एवं समय कराने हेतु विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
Next: Ambedker Nager News : कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त सरकार की सोची-समझी रणनीति पूर्व जिलाध्यक्ष 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.