Prayaagraj News : अलोपशंकरी देवी, कल्याणी देवी एवं ललिता देवी मंदिरों सहित अन्य चिन्हित मंदिरों में दुर्गा सप्तमी पाठ का किया गया आयोजन

Prayaagraj News : अलोपशंकरी देवी, कल्याणी देवी एवं ललिता देवी मंदिरों सहित अन्य चिन्हित मंदिरों में दुर्गा सप्तमी पाठ का किया गया आयोजन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन की श्रृंखला मे प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 22 से 30 मार्च, 2023 तक जनपद के देवी मंदिरों में दुर्गा सप्तमी का पाठ/देवी गायन/देवी जागरण/अखंड रामायण आदि कार्यक्रमों के आयोजन के क्रम में गुरूवार को जनपद के अलोपशंकरी देवी, कल्याणी देवी एवं ललिता देवी मंदिरों सहित अन्य चिन्हित मंदिरों में दुर्गा सप्तमी पाठ का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार, राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय संस्कृति विभाग एवम् जिला प्रशासन प्रयागराज के द्वारा किया गया।

IMG 20230324 WA0028श्री अलोपशंकरी शक्तिपीठ मंदिर अलोपीबाग में श्री शैलेश त्रिपाठी, दीपक, कारण, दीवांशु, कृष्णा, अंशु पांडेय आदि बटूको ने दुर्गा सप्तशती पाठ कर उपस्थित श्रद्धालुओं का जन जागरण किया।

Prayaagraj News : अलोपशंकरी देवी, कल्याणी देवी एवं ललिता देवी मंदिरों सहित अन्य चिन्हित मंदिरों में दुर्गा सप्तमी पाठ का किया गया आयोजनइस अवसर पर श्री शिवानंदगिरी जी महाराज, अपराजिता सिंह क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, श्री गुलाम सरवर पाण्डुलिपि अधिकारी,श्री राकेश कुमार वर्मा, श्री हरिश्चंद्र दुबे, श्री रमाकांत यादव , आशीष गौतम सहित संस्कृति विभाग के कर्मचारियों की उपस्थित रही।

Trending News