Prayagraj News :संचारी रोगों से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें

Prayagraj News :हमारा संकल्प, अग्निदुर्घटना मुक्त समाज
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मच्छरों से बचाव हेतु पूरी बाँह की कमीज, पैंट एवं मोजे पहने, मच्छरदानी का उपयोग करें, माॅस्किटो क्वायल/रिफिल का उपयोग करें।टायर, गमलें फ्रिज के पीछे पानी के कन्टेनर, कूलर, पशु-पक्षियों के पानी पीने के बर्तन इत्यादि में पानी इक्कठा न होनें दें।घरों के आस-पास गड्ढों को मिट्टी से भर दें, या जमा हुए पानी में जला मोबिल डाल दें। इन जमे हुए पानी में मच्छर पनपते हैं। शौच के लिए हमेशा शौचालय का प्रयोग करें, शौच के बाद अपने हाथ साबुन से धोंए।
पीने एवं खाना बनाने के लिए हमेशा इंडिया मार्क-।। हैडपम्प/पाइप लाइन /फिल्टर पेयजल का प्रयोग करें। पानी को हमेशा ढंककर रखें।घरों के आस-पास, झाड़ियाँ उगने न दें या उनकी सफाई कर दें। घर के आस-पास नालियों में पानी जमा न होने दें।
ऽ खाँसी होने पर क्षय रोग की जाँच अवश्य करायें, बुखार/खाँसी/जुकाम होने पर कोविड -19 की भी जाँच करायें।

Prayagraj News :संचारी रोगों से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें
‘‘ बुखार में देरी पड़ेगी भारी‘‘ बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाएं बिना चिकित्सा की सलाह के अनावश्यक औषधियों का सेवन न करें। बुखार के समय पानी एवं अन्य तरल पदार्थ जैसे- नारियल पानी, शिकांजी, ताजे फलों का रस इत्यादि का सेवन करें। झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने से बचें।Prayagraj News :संचारी रोगों से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें

Trending News