Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: पति पत्नी और साली के बीच मारपीट में साली ने फोड़ा जीजा का सिर

जनवाद टाइम्स इटावा 18 March 2023
Etawah News: In a fight between husband, wife and sister-in-law, sister-in-law broke her brother-in-law's head

Etawah News: In a fight between husband, wife and sister-in-law, sister-in-law broke her brother-in-law's head

Share News
       
ब्यूरो संवाददाता 

इटावा/बसरेहर: बीच सड़क पर पति-पत्नी और साली के बीच जमकर हुई मारपीट जहां पति ने पत्नी को सड़क पर लात-घूसों से पीटा और ट्रक के सामने धक्का देने का भी प्रयास किया। जिससे वह घायल हो गई। बहन को पिटता देख गुस्साई साली ने जीजा के सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना बसरेहर थाना क्षेत्र के गोपालपुरा की है।

Etawah News: पति पत्नी और साली के बीच मारपीट में साली ने फोड़ा जीजा का सिर

यह घटना बसरेहर थाना क्षेत्र के गोपाल मंदिर के पास की बताई जा रही है। पति-पत्नी और साली के बीच हो रहे मारपीट को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान लोग खड़े होकर वीडियो बनाते रहे और लेकिन महिला को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। इस दौरान किसी ने वीडियो का सोशल मीडिया पर डाल दिया। अपनी बहन के घर पर आयी जैनपुर चौबिया की रहने वाली विनीता देवी के परिजनों के मुताबिक उसके ही पति ने शुक्रवार की देर शाम उसकी बहन के घर पर आकर गाली गलौज करते हुए सड़क पर खींच लिया। उसे सड़क पर पटककर लात घूसों से जमकर पीटा। साथ ही सड़क पर खींचकर ले जाकर उसे ट्रक के आगे धकेलने का प्रयास भी किया।

विनीता की बहन अनीता ने अपनी बहन की जान बचाने के लिए अपने जीजा शिवराम पर ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया। लगभग आधा घंटे बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर महिला व उसके पति को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी अंकुश कुमार राघव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मारपीट का मामला संज्ञान में आया था। जिस पर घायल पति पत्नी का उपचार बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। जानकारी मिली है कि पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे और उनका कोर्ट में मामला भी विचाराधीन है। दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर मारपीट का आरोप लगा रहे है।

Post navigation

Previous: Bihar News: सन ऑफ बिहार मनीष कश्यप के घर की कुर्की जप्ती, कुर्की के बाद मनीष कश्यप ने किया आत्मसमर्पण
Next: Etawah News: मैनपुरी अंडरब्रिज के जलभराव में रोडवेज बस फसी, जेसीबी से बस को बाहर निकाला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.