Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: सन ऑफ बिहार मनीष कश्यप के घर की कुर्की जप्ती, कुर्की के बाद मनीष कश्यप ने किया आत्मसमर्पण

जनवाद टाइम्स 18 March 2023
Bihar News: Attachment of Son of Bihar Manish Kashyap's house, Manish Kashyap surrendered after attachment

Bihar News: Attachment of Son of Bihar Manish Kashyap's house, Manish Kashyap surrendered after attachment

Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया:
आखिरकार यूट्यूबर पत्रकार मनीष कुमार कश्यप आर्थिक अपराध इकाई एवं बेतिया पुलिस द्वारा बिछाई गई जाल में फंस ही गया। शनिवार की सुबह बेतिया पुलिस ने मझौलिया थाना के एक कांड में ज्यों ही उसके पैतृक गांव महनवा डुमरी पहुंच कर कुर्की की कार्रवाई शुरू किया एकाएक फरार चल रहे यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी जगदीशपुर ओपी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके पश्चात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मनीष का एकाएक जगदीशपुर थाना पर अवतरित होना भी जिले में एक चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bihar News: Attachment of Son of Bihar Manish Kashyap's house, Manish Kashyap surrendered after attachment

 

बेतिया मझौलिया थाना में 6 अप्रैल 2021 को दर्ज कांड संख्या 193/21 में मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी पिता उदित कुमार तिवारी ग्राम रामपुरवा थाना मझौलिया की जमानत याचिका पटना उच्च न्यायालय के द्वारा खारिज अक्टूबर माह में कर दी गई थी। उपरोक्त कांड भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पारस पकड़ी शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक मयंक रंजन के द्वारा 31 मार्च 2021 को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार, बदतमीजी, कार्य में बाधा, स्टेट बैंक की शाखा और व्यवसाय को बाधित करने को लेकर दर्ज कराई गई थी। जिसमें मनीष कश्यप के द्वारा अग्रिम जमानत याचिका उच्च न्यायालय में दी गई थी परन्तु न्यायालय ने 14 अक्टूबर 2022 को खारिज कर दिया था। जिसमें मनीष कश्यप फरार चल रहा था। इसके अलावे मनीष कश्यप पर मझौलिया थाने में ही कांड संख्या 736/20 (03/04/2020) आदर्श आचार संहिता उल्लंघन बिहार विधानसभा सभा 2020 में करने को लेकर दंडाधिकारी सह कनीय अभियंता, मनरेगा सुनिल सिंह के द्वारा और मझौलिया कांड संख्या 737/2020 (03/11/2020)वर्तमान चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह के द्वारा चुनाव के समय रंगदारी व जानलेवा हमला को लेकर दर्ज कराया गया था। जिसमें फिलहाल मनीष कश्यप जमानत पर हैं। बेतिया पुलिस जिला में मनीष कश्यप पर कुल सात प्राथमिकी दर्ज है। जिसमें 5 मामलों में बेतिया पुलिस ने चार्जशीट कर दिया है तो एक मामले में उच्च न्यायालय से जमानत प्राप्त है तो मझौलिया थाना कांड संख्या 193/21 में लगभग 5 माह पूर्व जमानत खारिज किया जा चुका था।मझौलिया, पारस पकड़ी स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के तत्कालीन शाखा प्रबंधक द्वारा दर्ज कांड 193/21 में की गई कुर्की जप्ती

ऐसे तो मनीष कश्यप अपने खबरों और बेबाक पत्रकारिता के लिए तो गृह जिला ही नहीं अपितु पूरे देश भर में मशहूर हो चुके हैं। फ्लोवर्स इतने है कि किसी भी विडियो को अपलोड करते ही कुछ ही घंटों में लाखों भीउवर हो जाना आम बात हो गई थी। ऐसे में उन्होंने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के फेक विडिओ पर न्यूज बनाना भारी पड़ गया। दो राज्यों के संबंधों को खराब करने और गलत अफवाह फैलाने को लेकर बिहार सरकार उनपर सख्त रूख अपनाते हुए त्वरित कार्यवाही का निर्देश देकर आर्थिक अपराध थाना में कांड संख्या 03/23 और 04/23 दर्ज करवा दिया। जिसमें कुछ अन्य युट्यूब पत्रकार भी नामजद हुए और गिरफ्तार भी किए गए।

आर्थिक अपराध इकाई में मामला दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस न्यायालय से वारंट भी निकलवा लिया। तभी मनीष कश्यप नाम के एक ट्वीटर एकाउंट से मनीष कश्यप की पूर्व की गिरफ्तारी का फोटो लगाकर गिरफ्तार होने की झूठी अफवाह फैलाने की कोशिश की गई जिसपर भी आर्थिक अपराध थाना में कांड संख्या 05/23 दर्ज किया गया। इधर आर्थिक अपराध इकाई ने अपनी कार्यवाही करते हुए मनीष कश्यप की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईडीएफसी बैंक, एचडीएफसी बैंक और सच तक फाउंडेशन के एचडीएफसी बैंक, कुल चार खातों से लगभग 42 लाख 11 हजार 9 सौ 37 रूपया फ्रीज करने की बड़ी कार्यवाही को भी अंजाम दिया है।

मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी अब बिहार पुलिस के लिए अब एक वांछित अभियुक्त बन गया था जिसके लिए बिहार पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और मनीष कश्यप कभी इधर तो कभी उधर भाग रहा था। इस बीच वांछित मनीष कश्यप को अपने जाल में फंसाने के लिए बिहार पुलिस ने बेतिया पुलिस को मझौलिया कांड संख्या 193/21 में जमानत खारिज होने के कारण कुर्की जप्ती कराने का कार्यवाही शुरू किया। व्यवहार न्यायालय से जमानत खारिज के आधार पर कुर्की का आदेश लेकर बेतिया पुलिस शनिवार के सुबह में ही पूरे पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों के साथ मनीष कश्यप की कुर्की जप्ती शुरू कर दी। इधर कुर्की जप्ती की कार्यवाही पूरी हुई कि तभी सूचना आई कि मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी बेतिया जगदीशपुर ओपी थाना के थानाध्यक्ष राजू मिश्रा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

मझौलिया, पारस पकड़ी स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के तत्कालीन शाखा प्रबंधक द्वारा दर्ज कांड 193/21 में की गई कुर्की जप्ती

मनीष कश्यप के आत्मसमर्पण की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा जगदीशपुर ओपी पहुंच कर मनीष कश्यप के आत्मसमर्पण की पुष्टि किया। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई और बेतिया पुलिस की लगातार कार्यवाही से और मझौलिया थाना में उसके घर की कुर्की जप्ती पूर्ण रूप से होने के बाद पुलिस से घबराकर मनीष कश्यप ने आत्मसमर्पण कर दिया है। फिलहाल पुलिस उसे अभिरक्षा में लेकर अग्रतर कार्यवाही कर रही है।

Post navigation

Previous: स्वर्णकार भवन विजय नगर में 21 मार्च की शाम को बिखरेगी भारतीय संस्कृति संग काव्य के विविध रसों की इंद्रधनुषी छटा
Next: Etawah News: पति पत्नी और साली के बीच मारपीट में साली ने फोड़ा जीजा का सिर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.