Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा जिला कारगार से 51 बंदियों को मिली अंतरिम जमानत

जनवाद टाइम्स 31 March 2020
IMG_20200331_224058
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया इटावा : जिला जेल से मंगलवार को 51 और बंदियों को अंतरिम जमानत मिल गई। इनमें तीन बंदी मध्यप्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड प्रांतों के हैं। इससे पूर्व रविवार को 24 बंदियों को छोड़ा गया था। इस तरह जिला जेल से कुल 75 विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत मिली है।

IMG 20200331 224058

जनपद न्यायाधीश के स्तर से नामित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक विवेक त्रिपाठी और प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी ने मंगलवार को जिला कारगार पहुंचकर इन विचाराधीन बंदियों की अंतरिम जमानत पर सुनवाई की।
हर एक बंदी के प्रकरण को अलग अलग सुनकर निर्णय लिया गया। जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि कुल 51 विचाराधीन बंदियों की अंतरिम जमानत मंजूर हुई है। इनमें तीन बंदी मध्यप्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड के हैं। तीन अन्य बंदी गैर जिलों के और शेष 45 बंदी इटावा जिले के हैं। उन्होंने बताया कि अंतरिम जमानत को लेकर अगली सुनवाई कोर्ट के आदेश पर होगी।
अंतरिम जमानत मिलने के बाद बंदियों की रिहाई को लेकर कवायद हुई। जेल प्रशासन के मुताबिक इसमें वक्त लगने की संभावना है। बंदियों के जेल से बाहर निकलने पर पुलिस प्रशासन उनको घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगा।
विचाराधीन बंदियों की रिहाई सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित उच्च शक्ति कमेटी के निर्णय पर की गई है। उन विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया। जिनके मामलों में अधिकतम सात साल तक के दंड का प्रावधान है। रिहाई को लेकर यह शर्त भी है कि बंदी आठ सप्ताह बाद कोर्ट में सरेंडर करेगा।

Post navigation

Previous: लॉकडाउन को तोड़ने वालो के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में 11 लोगों पर मुकदमा
Next: बनाए गए ज्यादातर क्वारंटीन वार्ड खाली, घरों को गए लोग, विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.