Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

महाराष्ट्र और केरल के बाद उत्तर प्रदेश में भी कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 100 के पार, प्रदेशवासियों को सतर्कता की जरूरत

जनवाद टाइम्स 31 March 2020
IMG-20200331-WA0093
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 पीड़ितों की तादाद बढ़ कर 102 हो गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का तीसरा प्रदेश बन गया है जहां कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 100 के पार है। यूपी के पहले महाराष्ट्र और केरल में कोरोना मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा है। इससे पहले सोमवार को कोरोना के 16 नए मरीज पाए गए थे, जिसमें सात नोएडा, छह मेरठ और 1-1 लखनऊ, आगरा व बुलंदशहर के मरीज शामिल हैं।

 

IMG 20200331 WA0093महाराष्ट्र-और-क

बरेली के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि रविवार को नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। वह 21 मार्च को यहां अपने घर आया था। सोमवार रात पीड़ति की पत्नी, माता, पिता, भाई और बहन के लिए गये नमूनों में भी वायरस की पुष्टि हो गई।

उन्होने बताया कि सभी मरीजों को शहर के एक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अब उस क्षेत्र के लोगों और पीड़ति युवक के रिश्तेदारों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर पीडित परिवार के घर के तीन किमी के दायरे को सील कर सैनीटाइज किया जा रहा है।
इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर प्रशासन को नोएडा की उस कंपनी को सील करने के आदेश दिए है जिसमें कार्यरत 16 कर्मचारी कोरोना पाजीटिव पाये गये थे। स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी प्रशासन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने मार्च में विदेश से एक आडीटर को बुलाया था जो कोरोना संक्रमित पाया गया जिसके बाद एक के बाद एक कई कर्मचारी जानलेवा वायरस की चपेट में आ गये।
अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से संबंद्ध मामलों के लिए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र भूषण को गौतमबुद्धनगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है जो जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के अलावा मौजूदा हालात पर कडी नजर रखेंगे।

Post navigation

Previous: कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित का गरीब, बेसहारा और मजदूरों को सहायता की अपील
Next: ग्राम पंचायत भीखनपुर तहसील जसवंतनगर जिला इटावा में पंचायत सचिव गुरुप्रसाद ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा प्राथमिक विद्यालय में सेनीटाइजर, मास्क की समुचित व्यवस्था

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.