Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News अमित शाह की ललकार नीतीश बाबू आपके लिए BJP के दरवाजे हमेशा के लिए हुए बंद

जनवाद टाइम्स 25 February 2023
Bihar News अमित शाह की ललकार नीतीश बाबू आपके लिए BJP के दरवाजे हमेशा के लिए हुए बंद
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं. उक्त बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महात्मा गांधी की कर्मभूमि एवं महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि पश्चिम चंपारण के लौरिया स्थित साहू जैन उच्च विद्यालय के प्रांगण में एक मोहती जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं गृह मंत्री ने ललकारते हुए कहा कि चंपारण वालों जोरो से बोलो..जंगल राज से मुक्ति चाहिए या नहीं ?Bihar News अमित शाह की ललकार नीतीश बाबू आपके लिए BJP के दरवाजे हमेशा के लिए हुए बंद

अमित शाह ने सीएम नीतीश पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि मित्रों मैं आश्चर्यचकित हूं, इतनी चिलचिलाती धूप में इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं. आपके प्यार को मैं प्रणाम करता हूं. महर्षि वाल्मीकि की यह भूमि है, गांधी की धरती है. चंपारण की भूमि को मैं प्रणाम करता हूं. मैं पूछने आया हूं कि विधानसभा चुनाव में आपने भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी को बनाया था. ज्यादा सीटें भाजपा की थी. फिर भी मोदी जी ने डबल इंजन की सरकार चलाने और अपने वादे के अनुरूप नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया. लेकिन नीतीश बाबू भी ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें हर 3 साल में प्रधानमंत्री बनने का सपना आता है .पब्लिक की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपको भी मालूम है ना ? नीतीश बाबू जिस जंगल राज के खिलाफ लड़े, वही लालू प्रसाद यादव की गोदी में बैठ गए. सत्ता के कारण सोनिया गांधी के चरणों में लेटे हुए हैं. मैं बिहार की जनता से अपील करना चाहता हूं कि जेडीयू और आरजेडी का मेल एक अपवित्र गठबंधन है. पानी और तेल जैसा है. क्योंकि पानी और तेल इकट्ठा नहीं होता हैं .यह ऐसा गठबंधन है जिसने में जेडीयू पानी है और आरजेडी तेल है. तेल ही तेल दिखाई पड़ता है. नीतीश बाबू आप प्रधानमंत्री बनने के लिए विकासवादी से वंश वादी बने. कांग्रेस और आरजेडी की शरण में आप गए हैं .नितीश बाबू की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया है.

Bihar News अमित शाह की ललकार नीतीश बाबू आपके लिए BJP के दरवाजे हमेशा के लिए हुए बंद
सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी नीतीश बाबू को प्रधानमंत्री बनने का नया सुर पकड़ाया है….जिसके लिए विमान खरीदने वाले हैं, करोड़ों रुपया इस पर खर्च हो रहे हैं. बता दूं फिर से मोदी जी आने वाले हैं. आज पूरे बिहार की स्थिति अराजक हो गई है. अपराध फिर से चरम सीमा पर है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है. हत्या अपहरण डकैती बलात्कार दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. बोलने वाले पत्रकारों की हत्या चालू हो गई है. बालू माफिया, शराब माफिया के ग्रुप जिंदा हो रहे हैं, हथियारों के जखीरे पकड़े जा रहे हैं, पीएफआई जैसे संगठन बिहार के अंदर केंद्र बना रहे. फिर भी नीतीश बाबू चुप हैं. मोदी जी ने पीएफआई पर बैन लगा कर पूरे देश को सुरक्षित किया है.

शाह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार ऐसा सबक दें कि दलबदल जंगलराज से मुक्ति मिल जाय. इससे पार पाने का एकमात्र रास्ता है मोदी जी के नेतृत्व में 2024 में फिर से दो तिहाई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने.,और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है. नीतीश जी ने शराबबंदी की उससे हमको कोई मतलब नहीं. लेकिन यहां नकली शराब से लोग मारे जा रहे हैं. आप आंख मूंद कर बैठे हैं. अमित शाह से आम लोगों से पूछा कि नकली शराब की बिक्री रुकनी चाहिए या नहीं ? इस क्षेत्र की सीमा नेपाल से सटी है. आप एक बार मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बना दें.

उन्होंने कहा कि 15000 करोड़ के 3 हाईवे प्रोजेक्ट बिहार के इस इलाके में दिए हैं. नीतीश बाबू पर अब लालू प्रसाद यादव का दबाव है. इसलिए तीनों हाईवे प्रोजेक्ट के लिए जमीन ही नहीं दे रहे. आप बताएं क्या यह तीनों प्रोजेक्ट होने चाहिए या नहीं… नीतीश-लालू की सरकार है तो क्या यह तीनों प्रोजेक्ट होगा? रक्सौल में बनने वाले हवाई अड्डे के लिए भी भूमि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. मैं नितीश बाबू को कहना चाहता हूं जब प्रधानमंत्री बनना हो बनना,लेकिन जमीन तो दे दें. हमारे प्रधानमंत्री जी ने 15000 करोड़ रुपए की मदद जो भेजी है, इसमें रोड़ा मत बनिए, वरना बिहार की जनता आपका हिसाब किताब कर देगी.

Bihar News अमित शाह की ललकार नीतीश बाबू आपके लिए BJP के दरवाजे हमेशा के लिए हुए बंद

उन्होंने लालू-नीतीश के गुप्त समझौते का खुलासा करते हुए कहा कि मैं आज गुप्त समझौते की बात कर रहा हूं.साथ ही नीतीश कुमार को चैलेंज भी कर रहा हूं. नीतीश कुमार ने लालू जी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है. आपको मालूम है क्या.. मालूम है ना . मगर नीतीश जी तिथि नहीं बताते हैं. आरजेडी वाले आस्वस्थ हैं. मैं नीतीश जी को कहता हूं लोकतंत्र में पारदर्शिता होनी चाहिए. आपने लालू जी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की की बात कही है तो तिथि भी बतानी चाहिए .क्या आप लोग पूछेंगे नीतीश बाबू से…?

Post navigation

Previous: Prayagraj News :माननीय लोक सेवा आयोग अध्यक्ष जी, मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी की सराहना की
Next: Bihar. News भाजपा के संरक्षण में हो रही है गन्ना किसानों की लूट किसान महा सभा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.