Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News माननीय केंद्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार के जिला अंतर्गत परिदर्शन को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

जनवाद टाइम्स 23 February 2023
Bihar News माननीय केंद्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार के जिला अंतर्गत परिदर्शन को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

केंद्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार, अमित शाह एवं अन्य अति विशिष्ट व्यक्ति दिनांक 25 2023 को जिला अंतर्गत परिदर्शन पर रहेंगे। इस दौरान लौरिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु की जा रही तैयारियों का आज जिलाधिकारी, कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेंद्र नाथ वर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुँच कर जायजा लिया गया। इस क्रम में कार्यक्रम के आयोजक से की जा रही तैयारी के संबंध में जानकारी ली गयी तथा आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया।IMG 20230223 WA0045

जिलाधिकारी द्वारा हैलीपैड, मंच, बैरिकेडिंग, वीआईपी सिटिंग, इंट्री, एग्जिट, गैलरी, रैम्प, गैंग्वे, राइजर, मीडिया गैलरी, वाहनों हेतु पार्किंग, मीडिया ओभी वैन पार्किंग, सेफ हाउस निर्माण स्थल का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखनी है। किसी भी प्रकार की चूक नहीं हो, इसका सख्ती के साथ अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाय।

निर्माणाधीन हैलीपैड स्थल का जायजा लेने के क्रम में आयोजक को तेजी के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराने को कहा गया। साथ ही कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्धारित मानक के अनुरूप हैलीपैड का निर्माण में सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आयोजक को प्रत्येक आने-जाने वाले रास्ते को मिट्टी भराई करते हुए स्मूथ बनवाने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने वाले लोगों की अच्छे तरीके से फ्रिक्सिंग की व्यवस्था की जाय।महिलाओं के लिए कवर्ड फ्रिक्सिंग की व्यवस्था की जाय। कार्यक्रम स्थल पर तैनात सभी पुलिस अधिकारी एवं पुलिस फोर्स अत्यंत ही सतर्कता बरतेंगे।Bihar News माननीय केंद्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार के जिला अंतर्गत परिदर्शन को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, एसडीएम, नरकटियागंज, धनंजय कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता, रवि प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar. News लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ को यूपी पुलिस द्वारा नोटिस जारी करना अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला है
Next: Prayagraj News :मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.