Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई

जनवाद टाइम्स 24 February 2023
Prayagraj News : प्रतिभाशाली बच्चों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत प्रत्येक स्कूल के प्रत्येक कक्षा में से प्रतिभाशाली छात्रों को चिन्हित कर उनपर विशेष ध्यान देने के निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक कार्यालय स्थित गांधी सभागार में संपन्न हुई जिसमें उद्योग बंधुओं से संबंधित समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।Prayagraj News :मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई

सर्वप्रथम निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण संबंधित विवरण की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए मंडल आयुक्त ने सभी विचाराधीन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। अभी तक पोर्टल पर 9689 प्रकरण प्राप्त हुए हैं जिनमें से 8845 का निस्तारण कर दिया गया है तथा 165 समयान्तर्गत विचाराधीन है। समय के उपरान्त कुल 11 प्रकरण का निस्तारण होना शेष है, जिसके शीघ्र निस्तारण हेतु मंडल आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए हैं।

शासन द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा भी की गई जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक कितना ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया जा चुका है उसके बारे में चर्चा की गई।Prayagraj News :मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 346 के लक्ष्य के सापेक्ष षत-प्रतिषत आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है जिसमें से 237 को ऋण भी दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 363 के लक्ष्य के सापेक्ष 288 को स्वीकृति एवं 212 को ऋण वितरित किया जा चुका है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 164 के लक्ष्य के सापेक्ष 127 को स्वीकृति एवं 85 को ऋण वितरित किया जा चुका है।Prayagraj News :मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई

इंडस्ट्रियल एसोसिएशन प्रयागराज द्वारा औद्योगिक क्षेत्र नैनी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु मंडलायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र में किसी भी तरह का विद्युत ब्रेकडाउन तथा जल भराव ना हो यह सुनिश्चित करने को कहा है। इसी क्रम में नैनी औद्योगिक क्षेत्र के आस-पास अरैल मोड, स्वदेषी काटन मिल, ए0डी0ए0 मोड एवं भोले बाबा डेयरी के पास ट्राफिक जाम की समस्या के दृष्टिगत संबंधित पुलिस अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं।Prayagraj News :मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई

बैठक में जॉइंट डायरेक्टर इंडस्ट्रीज श्री लालजीत के साथ श्री नटवरलाल भारतीय, सदस्य व्यापार कल्याण बोर्ड एवं उद्योग बंधु तथा श्री संतोष त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News माननीय केंद्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार के जिला अंतर्गत परिदर्शन को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : सपा पार्टी पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर भावुक होकर उपस्थित लोगों ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.