Bihar News : भाकपा की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा के तहत राजापाकर में कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

Share News

राजापाकर में भाकपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर महंगाई, बेरोजगारी और एमएसपी समेत विभिन्न मुद्दों पर लोगों को किया जागरूक

IMG-20260814-WA0026
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की प्रखंड इकाई द्वारा 6 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रव्यापी पदयात्रा के तहत शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को आगामी 1 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘बदलाव जरूरी है’ ऐतिहासिक रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

IMG 20260814 WA0026 scaled

भाकपा के अंचल सचिव बिंदेश्वर राय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों के शासन में देश महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक संपत्तियों और आम जनता की मेहनत की कमाई को कॉरपोरेट घरानों के हित में इस्तेमाल करने की छूट दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि इन मुद्दों से आम लोगों को अवगत कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव, चौक-चौराहों, शहर के मोहल्लों, गलियों और टोलों में पदयात्रा कर रहे हैं। पार्टी की प्रमुख मांगों में महंगाई पर रोक, युवाओं को रोजगार, समान एवं सस्ती शिक्षा, सभी के लिए शिक्षा की उपलब्धता, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी, महिला सशक्तीकरण, मनरेगा को मजबूत करना तथा सार्वजनिक धन की लूट पर रोक लगाना शामिल है।

पदयात्रा के दौरान वैशाली जिले के सभी प्रखंडों के लोगों से आगामी ऐतिहासिक रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उसे सफल बनाने की अपील की गई।

पदयात्रा में भाकपा के बिंदेश्वर राय, सुमन कुमार यादव, संतोष कुमार सिंह, देवेंद्र राय, सुरेश राय, सिताब लाल राय, शिवकुमार पासवान, पहलाद पासवान, जगन्नाथ सिंह, सकलदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Trending News