Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News जिलाधिकारी द्वारा आशा तथा आशा फेसिलेटर को सौंपा गया स्मार्ट फोन।

जनवाद टाइम्स इटावा 21 February 2023
Smart phone handed over to Asha and Asha Facilitator by Bihar News District Magistrate.

Smart phone handed over to Asha and Asha Facilitator by Bihar News District Magistrate.

Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया: टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा आशा/आशा फेसिलेटर को ससमय भुगतान करने हेतु जिले की कुल-3390 आशा तथा आशा फेसिलेटर को स्मार्टफोन से लैस करने की शुरूआत कर दी गयी है। जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में सुमित्रा देवी, अंजू देवी, शहनाज खातुन, मीना देवी, विद्यावती देवी, अंजुम आरा, डौली देवी, कविता तिवारी, गायत्री देवी, सुगंधी देवी आदि आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन सौंपा गया। स्मार्टफोन के साथ कभर, टेम्पर ग्लास, ईयर फोन आदि भी आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की सभी आशा कार्यकर्ता तथा आशा फेसिलेटर को तुरंत स्मार्टफोन प्रदान कर दिया जाय ताकि टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तीव्रता लायी जा सके। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में महती भूमिका निभायी जाती है। स्मार्टफोन मिलने के उपरांत विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप अश्विन पोर्टल पर डाटा अपडेशन का कार्य सही तरीके से ससमय करना सुनिश्चित करेंगी।

सिविल सर्जन तथा डीपीएम को निर्देश दिया गया कि सभी आशा कार्यकर्ताओं तथा फेसिलेटर को स्मार्टफोन संचालन हेतु अच्छे तरीके से प्रशिक्षित करा दिया जाय ताकि उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि आशा अपने सर्वे और ड्यू लिस्ट पंजी का भी रिपोर्ट मोबाईल के माध्यम से पीएचसी को रिपोर्ट करेंगी। किसी भी प्रकार की कोई सूचना आशा अपने स्मार्टफोन से अपने पीएचसी को देंगी। आशा अपने स्मार्टफोन से ऑनलाइन भुगतान हेतु दावा प्रस्तुत करेंगी। दावा प्रस्तुत करने के उपरांत एएनएम, बीसीएम, एमओआइसी द्वारा उसे वेरिफाई किया जायेगा। इसके उपरांत सीधे उन्हें ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान प्राप्त हो जायेगी।

उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अश्विन पोर्टल पर कुल-101 प्रकार के कार्यों का अपडेशन कार्य करना है। जिसमें प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से 15-20 प्रकार के कार्यों का अपडेशन कार्य करना है तथा शेष कार्यों का अपडेशन कार्य आवश्कतानुसार कर सकती हैं। स्मार्टफोन पर ऑनलाइन कार्य करने हेतु प्रत्येक आशा कार्यकर्ता तथा आशा फेसिलेटर को प्रत्येक माह 150 रूपये की राशि भी दी जायेगी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल राय, सिविल सर्जन, डॉ0 विरेन्द्र कुमार चौधरी, डीसीएम, राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News महाभियान चलाकर 125 भूमिहीन विद्यालयों के लिए चिन्हित की गयी भूमि।
Next: Bihar News: उत्पाद विभाग की टीम द्वारा छापेमारी कर लगभग 200 लीटर स्प्रिट किया गया जब्त।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.