Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कोरोनावायरस को लेकर रेलवे की तैयारी, मरीजों को अलग रखने के लिए ट्रेन की बोगियों में बनाया आइसोलेशन सेंटर

जनवाद टाइम्स 28 March 2020
IMG_20200328_154825
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया

कोरोनावायरस महामारी के खतरे को लेकर भारतीय रेलवे ने भी तैयारियां शुरू कर दी है. रेलवे ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए रेलगाड़ी में आइसोलेशन कोच तैयार करने शुरू कर दिए हैं.
कोरोनावायरस महामारी के खतरे  को लेकर विभिन्न मंत्रालयों की तैयारियों के बीच भारतीय रेलवे ने भी काम शुरू कर दिया है. रेलवे ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए रेलगाड़ी में आइसोलेशन कोच तैयार करने शुरू कर दिए हैं. भविष्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर रेलवे के इन कोचों का उपयोग संदिग्धों या मरीजों को आइसोलेट करने में किया जा सकता है. देश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब तक इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है. वहीं, इस वायरस से अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है.

 

IMG 20200328 154815

 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मरीजों के लिए केबिन बनाने के लिए एक तरफ की मीडिल बर्थ को हटा दिया गया है और मरीज  के बर्थ के सामने वाली तीनों बर्थ को हटा दिया गया है. सीट पर चढ़ने के लिए लगाई गई सीढ़ियों को भी हटा दिया गया है. आइसोलेश कोच तैयार करने के लिए बाथरूम और अन्य हिस्सों में भी बदलाव किया गया है.
थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से 79 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उनकी स्थिति में सुधार है. कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने सभी यात्री ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा रखा है. इससे सिर्फ मालगाड़ियों को छूट दी गई है ताकि माल की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रह सके. रेलवे ने परिचालन रद्द करते हुए कहा था कि यात्री अपना रिफंड ले सकते हैं.

 

IMG 20200328 154825 1

 

बता दें कि देशभर में मंगलवार मध्य रात्रि से 21 दिनों के ‘लॉकडाउन’ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद भारतीय रेल ने भी कहा था कि उसकी सभी यात्री सेवाएं अब 14 अप्रैल तक बंद रहेंगी. हालांकि, आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने के लिए माल ढुलाई जारी रहेगी. इससे पहले रेलवे ने 22 मार्च से 31 मार्च तक सभी यात्री सेवाएं बंद करने की घोषणा की थी. इस निलंबन में सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी शामिल हैं.
इस बीच भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने लोगों से कहा है कि वे ट्रेनों की ऑनलाइन बुक की गई टिकटों को रद्द न करें और उन्हें खुद ही पूरा पैसा मिल जाएगा.

Post navigation

Previous: Corona Virus के वैश्विक संकट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज अंबेडकरनगर का स्वास्थ्य विभाग बेखबर
Next: लॉकडाउन के बीच RBI की घोषणा के बाद SBI ने ग्राहकों को दी राहत, 3 महीने तक नहीं कटेगी EMI, लोन भी हुआ सस्ता

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.