Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News मनरेगा, आवास योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत लंबित मामलों का त्वरित गति से कराएं निष्पादनः प्रभारी जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 11 January 2023
Bihar News मनरेगा, आवास योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत लंबित मामलों का त्वरित गति से कराएं निष्पादनः प्रभारी जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

प्रभारी जिलाधिकारी, अनिल कुमार द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा एवं आवास योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता, श्री सुजीत बरनवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी प्रखंड विकास, अंचलाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्मय से जुड़े रहे।Bihar News मनरेगा, आवास योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत लंबित मामलों का त्वरित गति से कराएं निष्पादनः प्रभारी जिलाधिकारी

प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा एवं आवास योजना अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इसके क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जानी है। साथ ही विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों को मिशन मोड में निष्पादित करना है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बरतने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।IMG 20230111 WA0088

बैठक के दौरान लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत द्वितीय चरण अंतर्गत आइएचएचएल निर्माण एवं भुगतान, एसएलडब्लूएम अंतर्गत लक्ष्य के विरूद्ध सामग्रियों की खरीद एवं चयनित पंचायतों में मानव बल का चयन, लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र, डब्लूपीयू निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता एवं निर्माण कार्य, सामुदायिक स्वच्छता परिसर के लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी।

इसके साथ ही मनरेगा अंतर्गत आधार सीडिंग, वेज ड्यूज एंड एफटीओ रिजेनेरेशन, मनरेगा अभिसरण से आवास योजना की पूर्णताः एवं एमआर, वृक्षारोपण योजना की एमआर, टाईम्ली पेमेंट, एनएमएमएस आदि की समीक्षा की गयी। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण/इंदिरा आवास योजना के तहत भूमिहीन लाभुकों को भूमि उपलब्ध कराना, निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध स्वीकृति, किस्तों का भुगतान एवं आवास पूर्णता, आधार अपडेशन सहित अन्य बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा की गयी।

उन्होंने कहा कि भूमिहीन लाभुकों को भूमि उपलब्ध कराते हुए उन्हें आवास योजना से लाभान्वित किया जाना है। यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। अंचलाधिकारी इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए अविलंब भूमिहीन लाभुकों के लिए भूमि उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ताकि उन्हें आवास योजना से लाभान्वित किया जा सके।Bihar News मनरेगा, आवास योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत लंबित मामलों का त्वरित गति से कराएं निष्पादनः प्रभारी जिलाधिकारी

प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवास योजना अंतर्गत आधार अपडेशन कार्य में तनिक भी शिथिलता एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसे हर हाल में ससमय सुनिश्चित किया जाय, अन्यथा कार्रवाई निश्चित है।

Post navigation

Previous: Bihar. News मकान सूचीकरण में एक भी घर छूटे नहीं, इसका रखें विशेष ध्यान : प्रभारी जिलाधिकारी
Next: Bihar News प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया गया शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.