Bihar News :  पिछले 30 साल से बिहार में नागनाथ और सांपनाथ की सरकार चल रही है: प्रशांत किशोर

Bihar News :  पिछले 30 साल से बिहार में नागनाथ और सांपनाथ की सरकार चल रही है: प्रशांत किशोर
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
जन सुराज पदयात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण के तालिमपुर गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी के लागू होने से हर साल बिहार की जनता का 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। बिहार की जनता का यह पैसा उन भ्रष्ट पुलिसवालों और अफसरों की जेब में जा रहा है जो घर-घर होम डिलीवरी करवा रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि हम आपको नीतीश कुमार, लालू यादव और मोदी जी का उदाहरण देने नहीं आए हैं। हम यहां आपको यह बताने आए हैं कि बबूल का खेती करेंगे तो उस पेड़ से आम नहीं मिलेगा।Bihar News :  पिछले 30 साल से बिहार में नागनाथ और सांपनाथ की सरकार चल रही है: प्रशांत किशोर

उन्होंने कहा, “बिहार की जनता को अपनी समस्या के बारे में पता है। लेकिन जनता उस समस्या का समाधान नहीं निकाल पा रही है। बिहार की जनता के पास बस दो ही विकल्प रह गया है, ‘एक नागनाथ और एक सांपनाथ’। बिहार की जनता को अब साथ मिलकर एक विकल्प खोजना पड़ेगा। बिहार में दल बनाने की प्रक्रिया यह है कि जो आदमी राजनीति में आता है वो दल बना लेता है और खुद उस दल का नेता बन जाता है और उसके बाद अगला नेता अपने बेटा को बना देता है। आम जनता पूरी जिंदगी झंडा लेकर घूमती है और उसके हाथ कुछ नहीं लगता। बिहार में विकल्प तब बनेगा जब बिहार की जनता खुद मिलकर अपना विकल्प बनाएगी।”Bihar News :  पिछले 30 साल से बिहार में नागनाथ और सांपनाथ की सरकार चल रही है: प्रशांत किशोर

Trending News