Bihar News : उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी सरवरी खातुन के पति का निगम की जनता से मतदान अपने पक्ष में देने की अपील

Bihar News : उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी सरवरी खातुन के पति का निगम की जनता से मतदान अपने पक्ष में देने की अपील
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया नगर निगम का चुनाव दिन ज्यों ज्यों नजदीक आता दिख रहा है त्यों त्यों प्रत्याशियों की दिल की धड़कन तेज हो रही है। अपनी हर जुगत लगाकर येन केन प्रकारेण मतदाता को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है।Bihar News : उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी सरवरी खातुन के पति का निगम की जनता से मतदान अपने पक्ष में देने की अपील

स्थानीय होटल सभागार में उप मुख्य पार्षद सरवरी खातुन के पति नसीम अहमद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मेरा लक्ष्य निगम से पैसा कमाना नहीं है। ऊपर वाले की कृपा से मैं अपने व्यवसाय व ठेकेदारी से कमा लेता हूँ। मैं निगम में पद और प्रभाव के लिए नहीं बल्कि आम जनता के विकास और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए आना चाहता हूँ। मेरे आंखों के सामने जब गरीब जनता कार्यालयों का चक्कर लगाते हैं और उनका काम बिना भ्रष्टाचार के नहीं होता है, ऐसे में मेरी प्राथमिकता उनके कार्यों की रहेगी और बिना समय व दौड़ धूप के सहजता से करवाना ही मेरी जीत का उद्देश्य रहेगा। निगम की अनियमितता और भ्रष्टाचार पर अंकुश कायम करना और विकास की राशि अंतिम पायदान पर बैठा हर वो आदमी को मिलता रहे, यह मेरी हर मुमकिन कोशिश ही नहीं बल्कि उसे मिले ही यह सुनिश्चित रहेगा।Bihar News : उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी सरवरी खातुन के पति का निगम की जनता से मतदान अपने पक्ष में देने की अपील

उन्होंने यह भी कहा कि निगम में मीडिया के गरिमा को बढ़ाते हुए उनके लिए भी अलग से व्यवस्था रहेगी। गंदगी व गंदगी से उत्पन्न किसी भी व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निर्वहन करता रहूंगा। गरीबों के टैक्स पर भी विचार किया जाएगा, ताकि वे आर्थिक परेशानियों से ना जुझे। सभी धर्मों के लिए सामंजस्यपूर्ण वातावरण विकास का होगा। मेरे घर का दरवाजा सबके लिए सभी दिन खुले रहेंगे। वो बिना संकोच और शर्म के आ सकते हैं। इन सभी कार्यों के लिए मेरी व मेरी पत्नी का पूर्ण प्रयास निगम की जनता को समर्पित रहेगा।

You may have missed