Bihar News : बेतिया दस्तावेज नविस संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न

Bihar News : बेतिया दस्तावेज नविस संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार दस्तावेज नविस संघ जिला इकाई पश्चिम चम्पारण, बेतिया का द्विवार्षिक चुनाव बेतियाBihar News : बेतिया दस्तावेज नविस संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न मोख्तारखाना परिसर में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पारदर्शीपूर्ण तरीके से आयोजित हुआ और कुल 109 सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग कर नए कार्यकारिणी का चयन किया।Bihar News : बेतिया दस्तावेज नविस संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष कराने के लिए राजेश्वर दत्त तिवारी और मो. नसीम को प्रवेक्षक और बृजबिहारी प्रसाद को चुनाव प्रवेक्षक नियुक्त किया गया। जिनके दिशा-निर्देश और देख रेख में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक आयोजित की गई। मतदान के गणना के पश्चात अध्यक्ष के पद पर निर्भय कुमार, उपाध्यक्ष पद पर शमशाद अंसारी और दीपक कुमार, सचिव के लिए संजय कुमार, उप सचिव के लिए अशबाब आलम, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार सिंह, अंकेक्षक रामकिशोर तिवारी, मुकुल कुमार वर्मा को बहुमत प्राप्त हुआ। वहीं सम्मानित अध्यक्ष के लिए हितेंद्र प्रसाद वर्मा की जीत हुई।Bihar News : बेतिया दस्तावेज नविस संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न

वहीं अध्यक्ष पद पर मनोनीत होकर निर्भय कुमार ने कहा कि दस्तावेज नवीस संघ की समस्याओं को प्राथमिकता देना मेरा पहला कर्तव्य है। मैं संघ के सदस्यों को एक जूट कर हर प्रयास सबके बेहतरी के लिए करूंगा। संघ के गिरते हुए स्तर को ऊंचा कर सबका विकास करना मेरा दायित्व होगा।

वहीं नवनिर्वाचित सचिव संजय कुमार ने कहा कि संघ और प्रशासन के बीच की कड़ी बनकर एक बेहतर सामंजस्यपूर्ण वातावरण को बनाकर विकास किया जाएगा। मेरा चयन करने के लिए सभी का धन्यवाद है। जो वर्तमान समस्याओं से नविस संघ गुजर रहा है उससे प्रशासन से आग्रह पूर्वक दूर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही साथ वैसे लोग जिनसे दस्तावेज नविस संघ की प्रतिष्ठा धुमिल हो रही है उनको सावधान करना चाहुंगा कि अपने व्यवहार में परिवर्तन व सुधार करें अन्यथा प्रशासन से संघ बात कर कार्यवाही करने को विवश हो जाएगा। जिन लोगों के कारण बेतिया दस्तावेज नविस संघ का सम्मान गिर रहा है उनके खिलाफ संघ खुलकर सामने विरोध करेगा और कार्यवाही करने पर विवश होगा।Bihar News : बेतिया दस्तावेज नविस संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न

मौके पर बेतिया दस्तावेज नविस संघ के 109 सदस्यों की उपस्थिती रही, जिन्होंने नवनिर्वाचित संघ के अधिकारियों का फूल माला के साथ स्वागत और बधाई दिया।

You may have missed