Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने माघ मेला के तैयारियों की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 24 December 2022
Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने माघ मेला के तैयारियों की समीक्षा की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में माघ मेला की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि माघ मेला क्षेत्र में भूमि आवंटन का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाये। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि किसी को भी भूमि आवंटन में कोई असुविधा न होने पाये।

IMG 20221224 WA0058मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि भूमि आवंटन के साथ ही लोगो को बिजली, पानी, शौचालय सहित जो अनुमन्य सुविधाएं है, उनको समय से अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाये तथा सुविधाओं में गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाये। किसी को भी अनुमन्य सुविधाओं को प्राप्त करने में कोई समस्या न होने पाये। उन्होंने मेला क्षेत्र में कोविड-19 के दृष्टिगत कोविड प्रोटोकाॅल के पालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली जाये। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने मेला क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है साथ ही साथ उन्होंने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कुम्भ-2025 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है। मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाये रखने के लिए कहा है। माघ मेला क्षेत्र में अरैल के साथ सिटी साइड के मेला क्षेत्र में भी टेंट सिटी की व्यवस्था किए जाने एवं उसकी आॅनलाइन बुकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। मा0 उपमुख्यमंत्री ने सत्संग पण्डालों में भी चार्जिंग प्वाइंट, शौचालय, पीने के पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने मेला को और अधिक भव्य, सुंदर व आकर्षणयुक्त बनाये जाने हेतु मल्टी कर्लर लाईट की व्यवस्था किए जाने के लिए कहा है। उन्होंनेे गंगा जी में अविरल, निर्मल एवं पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि गंगा जी एवं यमुना जी में कोई भी प्रदूषित पानी न जाने पाये। उन्होंने नालों को शत-प्रतिशत टैप्ड कराये जाने के लिए कहा है। कहा कि बिना शोधित किए हुए कोई भी पानी गंगा एवं यमुना जी में न जाने पाये। उन्होंने मेला क्षेत्र में अग्निशमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ विद्युत विभाग को शार्ट सर्किट की घटनाओं के दृष्टिगत नए विद्युत तारों से वायरिंग कराये जाने के लिए कहा है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने स्वास्थ्य विभाग को शिविरों में जाकर साधु-महात्माओं एवं कल्पवासियों का समय≤ पर स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि माघ मेला एवं कुम्भ मेला प्रयागराज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने पुलिस विभाग को मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यहां से लोग एक अच्छा संदेश लेकर लाये। उन्होंने कुम्भ-2025 के लिए जो स्थायी कार्य किए जाने है, उनपर तीव्रगति से कार्रवाई किए जाने के लिए कहा है साथ ही साथ उन्होंने कुम्भ-2025 का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए भी कहा है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने फाफामऊ, श्रृंगवेरपुर में अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्था यथाशीघ्र कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने रिंग रोड़ एवं सिक्स लेन पुल के कार्य में तेजी लाये जाने के लिए भी निर्देशित किया है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं, महात्माओं, कल्पवासियों को मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। बैठक में बताया गया कि मेला क्षेत्र में आने वाले लोेगो के लिए 10 फैसिलिटेशन सेंटर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही साथ एलईडी भी लगायी जा रही है, जिससे मेला क्षेत्र में आने वाले लोगो को आवश्यक सूचनाएं आसानी से उपलब्ध करायी जा सके। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने माघ मास में होने वाले कल्पवास के महत्व का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के लिए कहा है, जिससे कि अधिक से अधिक लोग मेला क्षेत्र में आयें और कल्पवास कर पूर्ण लाभ अर्जित करें।IMG 20221224 WA0057

मेलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मेला क्षेत्र में इस बार विशेष वेण्डिंग जोन भी बनाये जाने की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र के एंट्री प्वाइंट पर एवं रेलवे, बस स्टेशनों तथा एयरपोर्ट पर कोविड-19 के दृष्टिगत टेस्टिंग, मास्क, सैनेटाइजर सहित कोविड प्रोटोकाॅल के अनुपालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। बैठक में इसके अलावा मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने धान खरीद की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को अपना धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, समय से भुगतान हो जाये। उन्होंने चकमार्गों को खाली कराये जाने के लिए भी प्रभावी कार्यवाही करने के लिए कहा है। अस्पतालों में जांच एवं दवाओं की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है।

Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने माघ मेला के तैयारियों की समीक्षा कीइस अवसर पर मा0 सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी एवं निर्मला पासवान, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी, श्री अवधेश चन्द्र गुप्ता, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, पुलिस कमिश्नर श्री रमित शर्मा, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, मेलाधिकारी श्री अरिवंद सिंह चौहान सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संगम पर गंगा पूजन भी किया।

Post navigation

Previous: Bihar News-स्वर्ण व्यवसायी से एक लाख व सोना की लूट,गोली मारकर किया घायल
Next: Bihar. News नगर निगम चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर स्वयंसेवी संस्था मानवाधिकार कार्यकर्ता अजय कुमार ने की शिकायत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.