Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा सदर विधायको ने कोरोना राहत राशि मे कुल 20 लाख दिए

जनवाद टाइम्स 24 March 2020
IMG_20200324_234840
Share News
       

 

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया इटावा : कोरोना महामारी से निपटने के लिए तीनों विधायकों ने अपनी निधि से जिला प्रशासन को धनराशि दी है। भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने 10 लाख, सदर

IMG 20200324 234829

विधायक सरिता भदौरिया और जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह ने पांच-पांच लाख रुपये दिए हैं।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि शहर को सैनिटाइज करने के लिए प्रशिक्षण देकर नगर पालिका करीब 50 प्रशिक्षित सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, अस्पताल सहित भीड़ भाड़ वाले इलाकों में छिड़काव हो चुका है, अब गलियों में कराया जा रहा है। कलक्ट्रेट में हाइपो सोडियम क्लोराइड का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका ने छिड़काव के लिए 36 स्प्रिंकलर मशीनें भी खरीदी हैं। शहर में जागरूकता के लिए 80 होर्डिंग लगवाए गए हैं। दो प्रचार वाहन पंफलेट बांट रहे हैं। विधायक निधि से संबंधित विधायकों के क्षेत्र में सैनिटाइज, मास्क और महामारी से निपटने के लिए अन्य इंतजाम किए जाएंगे।

IMG 20200324 234840

जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह ने कहा कि कोरोना वारयस का मुकाबला हम सबको सजग रहकर करना है। लोग घरों में ही रहें। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। शासन प्रशासन के सुझावों का पालन करें। बचाव ही कोरोना का प्रमुख इलाज है। लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें।
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि घर के अंदर ठहकर कहर ही हम कोरोना को पूरी तरह हरा सकते हैं। घर में खाने पीने का सामान खत्म होने पर ही बाजार जाएं। घर के बाहर भी भीड़ लगाकर न बैठें। एक दूसरे से दूरी बनाए रखें। कुछ दिन संयम बरत लें, सब ठीक हो जाएगा। लॉकडाउन का पालन करना बहुत जरूरी है।
◆सामाजिक दूरी बहुत जरूरी : सावित्री
भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि कोरोना से जंग में सामाजिक दूरी बहुत जरूरी है। इस समय मंदिर, बाजार और शादी ब्याह में नहीं जाना है।

IMG 20200324 234918

सभी छोटे बड़े कार्यक्रम रद कर दें। कम से कम लोगों से एक मीटर की दूरी बनाकर ही रहना है। खुद जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें। लॉकडाउन हमारी जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है।

Post navigation

Previous: पति, सास, देवर व ननदों पर दहेज हत्या का मुकदमा
Next: योगी सरकार का बहुत बड़ा फैसला ,यूपी में पान-मसाला और गुटखा पूरी तरह से होगा बैन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.