Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज :  थाना परिसर में बने मंदिर मे प्रेमी युगल ने प्रशासन की मौजूदगी में की शादी 

जनवाद टाइम्स 6 December 2022
अम्बेडकर नगर न्यूज :  थाना परिसर में बने मंदिर मे प्रेमी युगल ने प्रशासन की मौजूदगी में की शादी 
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जनपद के तहसील आलापुर थाना जहाँगीरगंज अंतर्गत ग्रामसभा अलऊपुर निवासिनी लड़की एवं इसी थानाक्षेत्र मानापुर के रहने वाले प्रेमी युगल थाना परिसर में स्थित मंदिर में क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवनसाथी बने जिसके गवाह थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी और पुलिसकर्मी बने ।

IMG 20221205 WA0071 आपको बता दें कि लड़की ने थाने में तहरीर देते हुए मानापुर निवासी लवकुश पुत्र लालमन पर आरोप लगाया की वह दोनो पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध में है और उसका प्रेमी लवकुश अब उससे शादी करने से इंकार कर रहा है ।लड़की ने शिकायती पत्र में कहा कि उक्त व्यक्ति ( लवकुश ) पिछले पांच वर्षों से उसके साथ प्रेम संबंध में पति की तरह संबंध बनाता रहा और लड़की के परिजनों से बात करके शादी का वादा भी करता रहा । इस बीच लड़की के गर्भवती होने पर यह कह कर गर्भपात करा दिया की घबराओ नहीं है जल्द ही शादी कर लेंगे । लड़की के परिजनों के कहने पर जब लड़की ने विवाह की बात कही तो पिछले एक महीने पहले लड़के ने शादी करने से मना कर दिया । इसके बाद लड़के के पिता के समक्ष संपूर्ण बात लड़की ने रखी समझाने के बावजूद जब लड़का तैयार नहीं हुआ तो मजबूर होकर लड़की ने जहागीरगंज थाने में प्रार्थना पत्र दिया । लड़की ने बताया कि अब वह लड़का किसी और भी लड़की से बात करता हैइसलिए शादी करने के अलावा कोई चारा नहीं था ।अम्बेडकर नगर न्यूज :  थाना परिसर में बने मंदिर मे प्रेमी युगल ने प्रशासन की मौजूदगी में की शादी 

थानाध्यक्ष जहांगीरगंज की अध्यक्षता में लड़के को बुला कर जब लड़के से प्रेम संबंध की बात पूछी गई तो लड़के ने हामी भरते हुए यह स्वीकार किया कि हमने शादी का वादा किया था इसके बाद क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों तथा दोनो के परिजनों के मौजूदगी तथा सहमति से थाना परिसर में बने मंदिर में एक दूजे के गले में वरमाला डाल कर सिंदूरदान करते हुए शादी संपन्न कराई गई ।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर अधिशाषी अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का वेतन रोकने के दिए निर्देश
Next: Bihar News : चम्पारण का एक ऐसा दलित बस्ती जहाँ आजादी के दशकों बाद भी बिजली व सड़क की है बेबसी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.