Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : चम्पारण का एक ऐसा दलित बस्ती जहाँ आजादी के दशकों बाद भी बिजली व सड़क की है बेबसी

जनवाद टाइम्स 6 December 2022
Bihar News: One such dalit colony of Champaran where even after decades of independence there is helplessness of electricity and road
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के जिला मुख्यालय से सटे चनपटिया प्रखंड अंतर्गत तुनिया विशुनपुर पंचायत का ब्रह्मटोला, परसा तुनिया, वार्ड नम्बर 1 का दलित बस्ती आज भी मूलभूत विकास के दावों को खोखला साबित कर रहा है। बेतिया नगर निगम से मात्र 8 से 10 किमी की दूरी होने के बावजूद यह बस्ती सरकारी उपेक्षाओं का दंश झेल रहा है। मुख्यालय के नजदीक होने के बावजूद किसी जनप्रतिनिधि और अधिकारी के नजर में दलित बस्ती की दुर्दशा पर नजर ना होना प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना ही छलावा बन रहा है।IMG 20221206 WA0038

तुनिया विशुनपुर पंचायत के परसा मिडिल स्कूल से लगभग 500 मीटर पूर्व बसी यह दलित बस्ती के लोग पांच पीढ़ी से यहां रहते आ रहे हैं। आजादी के पूर्व से जो समस्या बस्ती की रही वो आज भी आजादी के बाद जस के तस बनी हुई है। समय बदला, शासन बदला पर नहीं बदला तो इस बस्ती का सूरत। इस दलित बस्ती में अब तक ना बिजली पहुंच सकी और ना ही घर तक पक्की सड़क। जबकि बस्ती से लगभग 500 मीटर की दूरी पर ही पक्की सड़क और बिजली दोनों ही है पर वो बस्ती तक नहीं जा सकी।

आधे अधुरे खोखले विकास के छलावों ने ही इस बस्ती में रह रहे 50 परिवारों में 25 परिवार अन्यत्र पलायन कर चुके हैं। आखिर आज के आधुनिक युग में ऐसी जरूरतों के लिए आखिर कब तक कोई धैर्य रखें तो पलायन तो लाजमी है, पर जिन्होंने धैर्य नहीं खोया वो आज भी सरकार व प्रशासन के तरफ कातुर निगाहों से देखना नहीं छोड़ा है। दिन ढलते ही अंधेरे में रहने की एक मजबूरी आज उनका अभिशाप बनता जा रहा है। ऐसे में एक सोलर लाइट भी यदि रहता तो बस्ती अपने अंधेरे को दूर कर प्रकाश कर सकता था।Bihar News: One such dalit colony of Champaran where even after decades of independence there is helplessness of electricity and road

दलित बस्ती में नल जल तो दिखा पर ग्रामीण बताते हैं कि पंचायत चुनाव 2021 के पहले जो एकाध बार पानी आया फिर कभी नल से जल गिरते नहीं देखा गया। ऐसे में यदि चापाकल नहीं होता तो शायद पानी के लिए भी बस्ती तरसता नजर आता।

बिहार की स्थिति चाहे जो भी हो पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के विकास पर यह दलित बस्ती एक काला धब्बा है।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज :  थाना परिसर में बने मंदिर मे प्रेमी युगल ने प्रशासन की मौजूदगी में की शादी 
Next: Bihar News : जन सुराज पदयात्रा का 66वां दिन, पूर्वी चंपारण के चिरैया में बोले प्रशांत किशोर – बिहार में ‘मिलकर बनाओ और मिलकर चलाओ’ वाली सरकार बननी चाहिए

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.