Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: भाजपा पर हमलावर हुए चाचा-भतीजे, सूची बनाकर कप्तान को देकर मरवा रहे छापे

जनवाद टाइम्स इटावा 2 December 2022
Etawah News: Uncle-nephew attackers on BJP, making a list and getting the captain killed

Etawah News: Uncle-nephew attackers on BJP, making a list and getting the captain killed

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए जसवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव ने एक बार फिर मंच साझा किया।अखिलेश यादव ने जसवंत नगर में सभा के दौरान कहा कि ऐसी जीत दिलाओ कि देश देखे।

अखिलेश यादव ने नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा, ” पुलिस अगर तुम्हारे घर छापा मारने आए तो उनसे भी वोट मांग लेना। बीजेपी वाले सूची बनाकर कप्तान को दे रहे हैं और बाहर से आई पुलिस फोर्स से छापा डलवा रहे हैं। पुलिस फोर्स अगर छापा डालने आए तो उनसे कहना कि आप भी हमारी मदद करो क्योंकि नेता जी ने हमेशा फोर्स की सहायता की है।” मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा चुनाव हार रही है, जनता को अपने खिलाफ खड़ा देखकर भाजपा के लोग ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, पुलिस घर घर जाकर लोगों से ज्यादा वोट डालने की बात कह रही है। भाजपा की बौखलाहट दिखाई दे रही है।”

चाचा सक्षम हैं, उनकी सुरक्षा जनता कर रही है
अखिलेश ने कहा, “बीजेपी वाले जानते हैं कि वह हार गए हैं आपने उनके भाषण जरूर सुने होंगे। खिसियाता कौन है जो हारता है। चाचा ने पूरी राजनीति नेता जी से सीखी है। ऐसा झूला झुलाएंगे कि पता नहीं चलेगा मुख्यमंत्री कहां चले गए। भाजपा सरकार ने चाचा की सिक्योरिटी वापस ले ली। चाचा खुद ही सक्षम हैं और जब हम लोग चाचा के साथ हैं तो चाचा को सिक्योरिटी की क्या जरूरत है। ”

स्टूल वाले डिप्टी CM को कुर्सी नसीब नहीं होगी
पूर्व सीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, “अकेले मुख्यमंत्री नहीं खिसिया रहे हैं। उनके दो असिस्टेंट मुख्यमंत्री, एक डिप्टी सीएम छापा मार रहे हैं और दूसरे डिप्टी सीएम स्टूल वाले उन्हें कभी कुर्सी नसीब नहीं होगी। यह सभी खिसियाए हुए लोग हैं जो जनता के लिए काम नहीं कर रहे हैं। यह जनता के लिए काम कर रहे होते तो है इतने अधिकारियों और फोर्स की जरूरत नहीं होती। इन्हें झूठ की जरूरत नहीं पढ़ती।”

Post navigation

Previous: Etawah News: ट्रेन में यात्री की गर्दन के आर-पार हुई रॉड, महिला घायल
Next: Etawah News: सपा नेता के खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.