Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मैनपुरी की जीत होगी नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि: डिंपल यादव

जनवाद टाइम्स इटावा 26 November 2022
Etawah News: Mainpuri's victory will be true tribute to Netaji: Dimple Yadav

Etawah News: Mainpuri's victory will be true tribute to Netaji: Dimple Yadav

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: मैनपुरी उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने करीब दर्जन भर ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ सभाएं कीं। मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। नेता जी मुलायम सिंह यादव की लोकसभा सीट मैनपुरी में आगामी 5 दिसंबर को मतदान होना है। जिसके लिए समाजवादी पार्टी की ओर डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। डिंपल यादव की जीत के लिए सैफई परिवार एक मंच पर आकार मुलायम सिंह यादव की पैतृक सीट मानी जाने वाली मैनपुरी लोकसभा से किसी भी सूरत में जीत दर्ज करने के भरपूर प्रयास कर रही है। डिंपल यादव ने आज शुक्रवार को लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं। जिसमें डिंपल यादव के साथ प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव भी मौजूद रहे।
बताते चलें कि समाजवादी पार्टी जीत के लिए आश्वस्त दिखाई दे रही है। सपा नेताओं के मुताबिक इतनी जद्दोजहद जीत का मार्जन बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। डिंपल यादव की सैफई, हैंवरा, नगला बरी, परासना, नगला सेवा, टिमरुआ, नगला मठिया,समेत पूरे सैफई ब्लॉक क्षेत्र में हो सभाएं दिन भर जारी रहेंगी।
डिंपल यादव ने मंच से लोगो से अपील की। उन्होंने कहा मेरा चुनाव नहीं है, यह नेता जी का चुनाव है। यह आप लोगों का चुनाव है। सैफई नेता जी का घर है। मैं आप सबकी बहू हूं। आप लोग भारी मात्रा में मतदान कर रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दिलवाए। मीडिया के सवालों के जवाब में डिंपल यादव ने कहा कि जब 5 तारीख को मतदान होगा तब लोग साइकिल का ही बटन दबाएंगे और समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। यही नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :विधान सभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष अभियान 26 नवम्बर को
Next: Etawah News: बीजेपी व सपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.