Etawah News: बीजेपी व सपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Etawah News: Dozens of BJP and SP workers join Congress

Etawah News: Dozens of BJP and SP workers join Congress

Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: कांग्रेस कार्यालय पर बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तथा समाजवादी पार्टी छोड़कर दर्जनों लोगों ने मो. अनीस सिद्दीकी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सभी लोग शहर कांग्रेस महासचिव अवनीश वर्मा के प्रयास से शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे के समक्ष पार्टी में शामिल हुए।
बताते चलें कि आने वाले निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने पहले से ही कमर कस ली है। जिले भर में नगर पालिका, नगर पंचायत, वार्डों में दावेदारों की भी सूची तैयार की जा चुकी है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर सपा और भाजपा छोड़कर आए लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि आने वाले नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। जिस प्रकार आज इतने लोग बैरून टोला वार्ड से शामिल हुए हैं, उससे इस वार्ड में तथा नगर पालिका इटावा में जीत सुनिश्चित होगी। नगरपालिका चुनाव आने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है, जिसमें कांग्रेस पार्टी जीत सुनिश्चित करेगी।

You may have missed