Bihar News संविधान दिवस पर समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Bihar News संविधान दिवस पर समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

संविधान दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभाकक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि आज ही के दिन आजाद भारत को एक संविधान मिला था, 26 नवंबर को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।IMG 20221126 WA0041

उन्होंने कहा कि नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए 26 नवंबर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान कई मायनों में विश्व के अन्य देशों के संविधान से अलग है, लेकिन विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान होना, इसे अन्य देशों से बेहद अलग बनाता है।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया जो इस प्रकार हैः- हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभियक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई0 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।Bihar News संविधान दिवस पर समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल राय सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

You may have missed