Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: गड्ढा मुक्त अभियान को पलीता लगाते विभागीय अधिकारी व ठेकेदार

जनवाद टाइम्स इटावा 17 November 2022
Etawah News: Departmental officers and contractors sabotaging pothole free campaign

Etawah News: Departmental officers and contractors sabotaging pothole free campaign

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: जिले में गड्ढा मुक्त अभियान की रफ्तार सबसे सुस्त दिखाई दे रही है। साथ ही संबधित विभाग के अधिकारियों पर इस बात का कोई हिसाब नहीं है कि अब तक कितना पैच वर्क पूरा हो चुका और कितना बाकी है। गौरतलब है शहर के वार्ड नम्बर 36 लक्ष्मण कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बुधवार रात बनाई गई सड़क देख वहा के वाशिंदों के होश उड़ गए। वार्डवासियों का कहना है इससे अच्छा तो सड़क नहीं बनी थीं, वही सही था। बुधवार रात हॉटमिक्स से खराब गुणवत्ता की सड़क बनाई गई, जिससे चंद घण्टों बाद सड़क की हालत खराब होती दिख रही है।

सभासद मनोज चौधरी उर्फ बल्ले ने बताया कि रात में मौके पर जाकर सड़क बनवाने वाले ठेकेदार या उनके प्रतिनिधि से विरोध दर्ज कराया गया तो उस पर उनका बयान है कि “खुद ही क्यों नहीं बना लेते हो जाकर, अभी तुम हमें जानते नहीं हो, हम तो ऐसी ही सड़क बनाएंगे”। आरोप है कि ठेकेदार मिट्टी के ऊपर डामर गिट्टी बिछा कर चले गए। वार्ड निवासी बताते हैं कि रद्दी किस्म सड़क बनाई गयी है। कुछ बजरी, डामर मिलाकर केवल काली की गई है। जिसे बनाने से पूर्व न ही अच्छी तरह से धूल, मिट्टी साफ की गई है और न ही गुणवत्तापूर्ण मटेरियल का प्रयोग किया गया है। बनी सड़क चार दिन में ही उखड़ जाएगी। बीजेपी जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने कहा ऐसा कार्य सरकार के विकास कार्य पर बट्टा है। ठेकेदार से पुनः सड़क सही तरह से बनवाई जाए, तब तक पेमेंट रोक दिया जाए।

Post navigation

Previous: दूध की डेयरी पर रिफाइंड, डिटर्जेंट और सिंथेटिक पाउडर से बनाया जा रहा था दूध
Next: Etawah News: अखिलेश-डिंपल ने शिवपाल यादव के घर जाकर लिया आशीर्वाद, बहू डिंपल को जिताने की रणनीति हुई तैयार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.